जमशेदपुर। जलस्तर ऊपर लाने व जल संचय को बढावा देने के उदेश्य को लेकर सामाजिक संस्था हनुमान महिला अखाड़ा समिति की वरीय उपाध्यक्ष राजश्री और चेयरपर्सन मंजू सिंह के संयुक्त तत्वाधान में गम्हरिया डिस्पेंसरी में पौधारोपण किया गया। लगाये गये 10 आंवला और सेमल पौधों की देखरेख अपने संतानों की तरह करने का संकल्प भी समिति की महिलाएं एवं डिस्पेंसरी के कर्मचारियों ने लिया।
मौके पर समिति की अध्यक्ष ऊषा सिंह ने कहा कि जलसंकट से लोगों को जूझना नही पड़े, इसके लिए वृक्षारोपण के जरिये पर्यावरण का संवारने का काम हम सबको मिलकर करना होगा। बरसात का पानी बह नहीं जाये, जमीन के अंदर ही स्थिर रह सके इसके लिए वृक्षारोपण को ऊषा सिंह ने अहम बताया।
मौके पर महासचिव मीरा तिवारी समेत उपस्थित अन्य महिलाओं ने झारखण्ड में जल संकट को टालने के लिए राज्य सरकार द्धारा किये जा रहे कार्यो की प्रशंसा करते हुए लोगों को जलसंजय हेतु प्रेरित किया।