
रांची : जनशक्ति अभियान के तहत इस वर्ष सावन के महिने में आने वाले श्रद्धालुओ से अपनी ओर से एक पेड लगाने का आग्रह किया जायेगा । इसके लिये पहाड़ी मंदिर ने एक अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है ये अभियान पहाड़ी मंदिर समिति के अध्यक्ष सह डीसी राय महिमापत रे की अध्यक्षता में शुरू की जा रही है।
इस अभियान का शुभ आरंभ मदिंर परिसर में डीसी ने हरसिंगार प्रजाती का पौधा लगाकर किया साथ ही मंदिर परिसर का निरिक्षण कर पेड को संरक्षित करने के लिये समिति के कोषाध्यक्ष अभिषेक आंनद को दिशा निर्देश भी दिये और मंदिर में पुजा अर्चना की ।इस मौके पर पहाड़ी मंदिर समिति के कई सदस्य भी मौजुद रहे ।
पहाड़ी मंदिर में पहली बार की जायेगी पुजारियों की नियुक्ती
पहाड़ी मंदिर में चार मंदिर है जबकि पुजारी केवल तीन ही है जिके लिये दो और पुजारी नियुक्त की जायेगी । इसके लिये मंदिर प्रबंधन ने इच्छुक लोगों से आवेदन मांगा है बता दे कि अब तक 8 लोगों ने अपना आवेदन दिया है आवेदन भेजने की अंतिम तिथी 8 जुलाई है आवेदन के जांच के बाद 11 जुलाई को साक्षात्कार के लिये बुलाया जायेगा । इसके लिये सारे जरूरी कागजाद जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड ,पुजा का अनुभव और साथ ही मुखिया द्वारा सत्यापित वंशावली भी देना होगा ।नियुक्त किये गये पुजारी को प्रति माह 9500 रूपये दिये जायेगें ।



