Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर – उद्घाटन के साथ ही भाजपा के सदस्यता महाभियान ने पकड़ी रफ़्तार, मुख्यमंत्री की मौजूदगी में कईयों ने ली भाजपा की सदस्यता
Top Stories

जमशेदपुर – उद्घाटन के साथ ही भाजपा के सदस्यता महाभियान ने पकड़ी रफ़्तार, मुख्यमंत्री की मौजूदगी में कईयों ने ली भाजपा की सदस्यता

BJNN DeskBy BJNN DeskJuly 6, 2019Updated:July 6, 2019No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
जमशेदपुर।
भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान ने शुभारंभ के साथ ही रफ़्तार पकड़ ली है। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लिए विभिन्न वर्गों में विशेष उत्साह है। शनिवार सुबह साढ़े दस में प्रदेश के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने संगठन पर्व के तहत भाजपा के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत सदस्यता महाभियान का शुभारंभ किया। मौके पर विशेष रूप से जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, जिला भाजपा के प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार मौजूद रहें। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजनों ने सीएम की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने स्वयं नये सदस्यों को भाजपा का अंगवस्त्र भेंटकर पार्टी में स्वागत किया।
● राष्ट्र निर्माण में जुटे हर वर्ग को भाजपा से जोड़ें, जल संचयन को बनाएं जनांदोलन : सीएम 
सदस्यता अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राष्ट्रनिर्माण में जुटे समाज के हर वर्ग को हमें पार्टी से जोडऩा है। न्यू इंडिया के निर्माण के लिए उन्होंने लोगों से भाजपा को सशक्त करने का आह्वान किया। इससे पूर्व सीएम ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने श्यामा प्रसाद को प्रखर राष्ट्रवादी, भारतीय जनसंघ का संस्थापक और भाजपा का प्रेरणापुंज बताया। सीएम ने कार्यकताओं को जलसंचयन अभियान को जनांदोलन बनाने का निर्देश दिया। इसके अलावे उज्ज्वला योजना समेत सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं से लोगों लाभांवित करने के लिए जनसम्पर्क करने को कहा।
● भाजपा के जीत के पीछे कार्यकार्ताओं का कठिन परिश्रम : सांसद विद्युत वरण महतो
सदस्यता अभियान के शुभारंभ के मौके पर अपने संबोधन में सांसद विद्युत वरण महतो ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताया। कहा कि भाजपा के प्रचंड विजय के पीछे भाजपा के मेहनतकश कार्यकताओं की कठिन परिश्रम है। उन्होंने सभी जाती, धर्म और वर्गों तक भाजपा की विचारधारा पहुंचाते हुए उन्हें संग जोड़ने का आह्वाहन किया। जिला भाजपा के प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि ज़िले में एक लाख नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित हैं। कहा कि जमशेदपुर के कर्मठ कार्यकर्ता अपने ही पूर्व के सदस्यता रिकॉर्ड को ज़रूर तोड़ेंगे। भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने पाँच हज़ार से अधिक सक्रिय कार्यकताओं को जोड़ने के लिए ज़रूरी निर्देश दिए। वहीं सदस्यता अभियान को लेकर तेज़ी लाने का निर्देश दिया।
● तेज़ बारिश में भी डटे रहें उत्साहित कार्यकर्ता
शनिवार सुबह सदस्यता अभियान के दौरान तेज़ बारिश के बावजूद भी कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। लोग छाता और कुर्सियों के आड़ में बारिश से बचते रहे लेकिन सभास्थल पर डटे रहें। इससे पूर्व भाजपा की ओर से सदस्यता महाअभियान को लेकर पक्के पंडाल बनवाया गया था। लेकिन शुक्रवार देर रात हुए तेज़ बारिश और हवा से पंडाल गिर गयी। सुबह आनन फानन में पूर्वी विधानसभा के कार्यकताओं ने नए सिरे से टेंट का प्रबंध किया। तेज़ बारिश के कारण थोड़ी अव्यवस्था हुई लेकिन सीएम रघुवर दास की मौजूदगी से कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ।
● सीएम की मौजूदगी में इन्होंने ली भाजपा की सदस्यता
सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बिरसानगर के ज़ोन नंबर दो में भाजपा के सदस्यता महाभियान की शुरुआत की। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों के नामी लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता प्राप्त करने वालों का स्वयं मुख्यमंत्री ने स्वागत किया। इसमें सीजीपीसी के पूर्व प्रधान और अंतराष्ट्रीय स्तर के साइकिलिस्ट रहें इंद्रजीत सिंह समेत कॉमनवेल्थ एवं एशियन गेम्स में शिरकत कर चुके बॉक्सर बिरजू शाह, बॉक्सिंग टीचर ई. लकड़ा, टाटा मोटर्स अस्पताल के सेवानिवृत्त डॉक्टर त्रिपथ कौर, समेत पूर्व नौसैनिक अभय कुमार सिंह, अनुज कुमार सिंह, पूर्व वायुसेना के जवान राजीव कुमार सिंह, पूर्व थल सैनिक अखिलेश मिश्रा एवं रितेश सिंह समेत फ़ैशन के क्षेत्र से जुड़ी वंदना पेंटाकोटा, अधिवक्ता अजर कुमार सिन्हा, चंद्रप्रकाश सिन्हा, श्याम ठाकुर, लीना मोहंती ने सीएम की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावे स्थानीय माँझी बाबा गोपाल हांसदा, नायके बाबा श्याम हेंब्रम के साथ भैरो पिगुआ, बबलू होरो, अर्जुन टुडू, विजय सोरेन, मोकरो हेम्ब्रम, सुरेश मुखी, सिकंदर हेम्ब्रम समेत काफ़ी संख्या में अनुसूचित जनजाति समाज के लोगों का मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने पार्टी में स्वागत किया। सभी ने भाजपा की विचारधारा और सरकार के विकासोन्मुख प्रयासों से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण किये।
● सदस्यता अभियान के शुभारंभ के दौरान ये रहें मौजूद
मुख्य रूप से मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास, सांसद श्री विद्युतवरण महतो, जिला के प्रभारी सत्येंद्र कुमार, जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, महिला आयोग की अध्यक्षा कल्याणी शरण, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह राजा, प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ला, जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, भरत सिंह, रमेश हांसदा, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, विनोद सिंह, पूर्वी विधानसभा कोर कमिटी के संयोजक संजीव सिंह, पवन अग्रवाल, गुंजन यादव, खेमलाल चौधरी, कुलवंत सिंह बंटी, सत्यप्रकाश सिंह, भूपेंद्र सिंह, बारी मुर्मू, पुष्पा तिर्की, अनिल मोदी, चंद्रशेखर गुप्ता, राकेश सिंह, विमलकांत झा, अरुण कुमार मिश्रा, विमल जालान, उत्तम भगत, श्रीराम प्रसाद, दीपक झा, प्रोबिर चटर्जी राणा, रमेश नाग, ध्रुव मिश्रा, पप्पू मिश्रा, संतोष ठाकुर, पंकज सिन्हा, अमरेंद्र पासवान, राजेश साव, दीपू सिंह, जितेंद्र मिश्रा, पप्पू सिंह, प्रकाश कोया, संतोष सांडिल्य, शोभा सांडिल्य, राजपति देवी, सोनिया साहू, लक्ष्मी मिर्धा ,सतबीर सिंह सोमू, अमरजीत सिंह राजा, तेजेन्द्र सिंह, अनिल अग्रवाल, मनीष पांडे,रोशन सिंह समेत काफ़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

ADITYAPUR DURGA PUJA 2026: आसंगी बस्ती में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने किया दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, बोले- मां दुर्गा शक्ति और बुराई पर विजय की प्रतीक

October 15, 2026

ADITYAPUR NEWS: नवरात्रि पर 60 परिवारों का अपने घर का सपना हुआ पूरा, गम्हरिया के काशीडीह में पीएम आवास योजना के तहत गृह प्रवेश

October 15, 2026

ADITYAPUR NEWS: टाटा स्टील UISL की बड़ी हरित पहल, 7,263 उपभोक्ताओं ने अपनाया ई-बिल, आदित्यपुर में लगाए जाएंगे 3,000 पौधे

October 15, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.