जमशेदपुर।
सुबह से ही शहर और उसके आस – पास इलाकों लगातार बारिश हो रही है। इसके साथ साथ ही मानसून का प्रवेश कोल्हान में हो गया।। वही बरिश के साथ साथ तेज हवा चलने के कारण कई जगहो पर पेड़ गिर गए है यही नही सड़को पर जल जमाव भी हो गया है। जिसके कारण आने जाने वाले लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।यही नही गैर टिस्को इलाको में बिजली भी बाधित रही।
पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश के कारण लोगो को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह साढे आठ बजे के बाद के ११२.८ एम एम बारिश हुई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस व 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सामान्य तापमान की अपेक्षा अधिकतम 3 डिग्री व न्यूनतम तापमान में 1.0 डिग्री सेल्सियस की कम दर्ज की गई।वही फिलहाल लोगो को बारिश से राहत मिलने के संभावना नही है। वही लगातार हो रहे बारिश के कारण कई ईलाकों में जल जमाव हो गया है। खासकर गैर टिस्को इलाको में लोगो को काफी परेशानी का सामना करना प़ड़ रहा है। वही सबसे ज्यादा परेशानी आज सुबह स्कूल जाने वाले बच्चो को हुआ।

