
जमशेदपुर।नयी दिल्ली की ओडीसी शास्त्रीय नृत्य को समर्पित संस्था “देवधारा” नृत्य अकादमी के तत्वाधान में O.N.G.C , भारत सरकार के सहयोग से राजेंद्र विद्यालय सभागार में दो दिवसीय “भारत उत्सव” हिन्दुस्तानी शास्त्रीय नृत्य व कव्वाली का सांस्कृतिक कार्यक्रमका समापन कव्वाल सूफी निजामी बंधू के कव्वाली से हो गया I


आज के की पहली प्रस्तुति में नायिका व मशहूर भरतनाट्यम कलाकार गुरु सुधा चंद्रन ने गणेश वंदना एवं नाचे मयूरी नृत्य प्रस्तुत किये I अनूठी नृत्यशैली और भाव चित्रण के साथ प्रस्तुति देकर युवा नृत्यांगना सुधा चंद्रन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नृत्यांगना ने पारंपरिक धुनों पर पर भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुत किया। उनका नृत्य देखकर सभागार में मौजूद दर्शक काफी प्रभावित हुए। सुधा ने के मशहुर नाच मयूरी नृत्य को पुनः प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया I
दूसरी प्रस्तुति में शहर की ओडीसी नृत्य कलाकार अंकिता कुमारी ने मंगलाचरण के साथ लक्ष्मी नरसिम्हा ध्यान प्रस्तुत किये I
तीसरी प्रस्तुति में विदुषी यामिनी रेड्डी ने कुचीपुडी नृत्य में शिव नृत्य एवं थाली में तरंगम प्रस्तुत किये, सभागार में मौजूद दर्शकों ने खूब तालियाँ बजायी I
कार्यक्रम के अंतिम प्रस्तुति कव्वाल सूफी निजामी बंधुओं के द्वारा सूफी कव्वाली या अली …या अली ….की दमदार प्रस्तुति ने श्रोताओं का मन मोह लिया ।मंच का सञ्चालन श्रीमती इंदु पात्रा ने की I

