संवाददाता
जमशेदपुरः टाटा मोटर्स कन्वाई चालकों द्वारा पिछले तीस दिनों से न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना- प्रदर्शन किया जा रहा है. जिसके तहत इनके द्वारा टाटा मोटर्स प्रबंधन एवं राज्य सरकार के खिलाफ कई प्रकार के हथकंडों को अपनाकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. बुधवार की भी इन्होंने सुवर्णरेखा नदी में जल सत्याग्रह करके टाटा मोटर्स प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया एवं सरकार विरोधी नारेबाजी की. कन्बाई चालकों का नेतृत्व कर रहे जारखंड मुक्ति मोर्चा केन्द्रीय कमेटी के सदस्य बाबर खान ने भी जल स्तायग्रह में इनका साथ दिया. इस संबंध में झारखंड मुक्ति मोर्चा के सक्रिय सदस्य महावीर मुर्मू ने कहा कि टाटा मोटर्स प्रबंधन निरंकुश एवं तानाशाही रवैया अपना रही है. उन्होंने कन्वाई चालकों को न्यूनतम मजदूरी नहीं दिए जाने को लेकर सरकार पर टाटा मोटर्स प्रबंधन का सहयोग करने का भी आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की.



