रांची ।
सफायर इंटरनेशनल स्कूल के 12 साल के स्टूडेंट विनय महतो की हत्या कर दी गई। विनय को स्कूल की लेडी टीचर की बेटी से गहरी दोस्ती मंहगा पड़ गई। इस बात की भनक लगते ही स्कूल टीचर ने अपने परिवार के साथ मिलकर निर्ममतापूर्वक विनय की हत्या कर दी। इस सुनियोजित हत्या का खुलासा रांची पुलिस ने बुधवार को किया। पांच दिनों से चला आ रहा था सस्पेंस …झारखंड के सबसे मंहगे स्कूलों में से एक सफायर इंटरनेशनल की कक्षा सातवीं में पढ़ने वाले विनय की हत्या पर पिछले पांच दिनों से सस्पेंस कायम था। रांची के एसएसपी कुलदीप द्विवेदी ने बताया कि यह मामला ऑनर किलिंग का है। इस हत्याकांड में टीचर और उसके पति समेत दोनों बच्चों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन सबने अपना जुर्मस्वीकार कर लिया है।टीचर की बेटी से दोस्ती बन गई कालपुलिस के अनुसार, महिला टीचर की बेटी के साथ स्कूल के स्टूडेंट विनय महतो की गहरी दोस्ती थी, जो टीचर और उनके परिवार को नागवार गुजरी। टीचर की बेटी इसी स्कूल में क्लास सिक्स में पढ़ती है। इसी के बाद इनसबने मिलकर विनय की पहले बरहमी से पिटाई की और उसे मरा समझकर नीचे फेंक दिया।टीचर के बेटे ने डांस की तैयारी के लिए बुलाया था विनय कोटीचर का बेटा इसी स्कूल में क्लास ग्यारहवीं का स्टूडेंट है। आधी रात को उसी ने विनय को फोन करके डांस की प्रैक्टिस करने के लिए बुलाया था। विनय के पहुंचते ही उसकी बेहरमी से पिटाई शुरू कर दी गई। बाद में पिटाई के बाद विनय बेहोश हो गया। उसे मरा समझ कर हत्यारों ने उसे टीचर्स हॉस्टल के फर्स्ट फ्लोर से फेंक दिया।कोर्ट ने एक सप्ताह में मांगी जांच रिपोर्टइधर, विनय मामले में दायर पीआईएल की सुनवाई करते हुए बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस वीरेंद्र सिंह ने डीजीपी डीके पांडेय से एक सप्ताह में पूरी विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने कहा है कि पुलिस रिपोर्ट के साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफआईआर की कॉपी भी पेश करे। कोर्ट ने पूछा है कि जिस स्कूल के टीचर ही स्टूडेंट की हत्या कर दें, उस स्कूल को खुले रखने का क्या औचित्य है? क्यों न उस स्कूल को बंद कर दिया जाए?
