
जमशेदपुर।


लोहनगरी के दीपक सिंह खालसा की मौत अनकापल्ली में रेल से कटकर हो गई है. यह घटना शुक्रवार की है और उसके घरवालों को यह जानकारी दे दी गई है.मृतक दीपक सिंह रंगरेटा महासभा खालसा बस्ती यूनिट की प्रधान बीबी मलकीत कौर के दामाद हैं.
दीपक सिंह की एक दो महीने की बेटी है और एक बेटा है. जानकारी मिलने के बाद से घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है. घटना की जानकारी मिलते ही रंगरेटा महासभा के अध्यक्ष मनजीत सिंह गिल एवं उसके सहयोगी मलकीत कौर एवं परिजन से मिले तथा सांत्वना दी. मनजीत सिंह गिल के अनुसार रंगरेटा महासभा के चार पदधारी परिजन के साथ टाटा यशवंतपुर ट्रेन से विजयवाड़ा अनकापल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. मनजीत सिंह ने बताया कि शरीर के दो टुकड़े हो गए हैं और सब को जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

