Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर -बच्चियों से अनुरोध है की खूब पढ़ो, मन लगाकर पढ़ो और जिस में उत्कृष्ट बनना चाहते हो उसमें उत्कृष्टता प्राप्त करो- मुख्यमंत्र
Top Stories

जमशेदपुर -बच्चियों से अनुरोध है की खूब पढ़ो, मन लगाकर पढ़ो और जिस में उत्कृष्ट बनना चाहते हो उसमें उत्कृष्टता प्राप्त करो- मुख्यमंत्र

BJNN DeskBy BJNN DeskFebruary 3, 2019Updated:February 3, 2019No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के श्रीनगर स्थित एसकेआईसीसी से झारखंड के प्रथम महिला विश्वविद्यालय – जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी का ऑनलाइन शिलान्यास किया। राज्य के मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास झारखंड के प्रथम महिला विश्वविद्यालय के ऑनलाइन शिलान्यास के इस ऐतिहासिक अवसर पर जमशेदपुर विमेंस कॉलेज के इनडोर स्टेडियम में उपस्थित थे। संप्रति जमशेदपुर विमेन कॉलेज के रूप में कार्यरत उक्त शिक्षण संस्थान के इनडोर स्टेडियम में कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति श्रीमती डॉक्टर शुक्ला मोहंती, कॉलेज की प्राचार्या, शिक्षकगण एवं छात्राएं वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े हुए थे। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने राज्य में शिक्षण के क्षेत्र शिक्षण और पठन-पाठन के क्षेत्र की अनेकानेक उपलब्धियों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि आजादी के 70 वर्ष बीतने के बाद झारखंड में पहली बार महिला विश्वविद्यालय का शिलान्यास हो रहा है आज का दिन विशेष रूप से राज्य की आधी आबादी लिए ऐतिहासिक दिन है। यह विश्वविद्यालय जमशेदपुर के हृदय स्थल सिदगोड़ा में सूर्य मंदिर के बगल में लगभग 18 एकड़ जमीन पर बनेगा। जिसके लिए राज्य सरकार 56 करोड़ और केंद्र सरकार 33 करोड़ रुपए देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश और राज्य की बच्चियां हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही हैं। बच्चियों के अंदर जो प्रतिभा है इस प्रतिभा को शिक्षा के माध्यम से और खेल के क्षेत्र में निखारने के लिए सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चियां मन लगाकर पढ़े और जिस क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करना चाहती हैं उस क्षेत्र में आगे बढ़ें। आज हम वैश्विक युग में जी रहे हैं। आज दुनिया या समाज में अगर भारत को आगे ले जाना है तो जिसके पास ज्ञान का भंडार होगा, और बुद्धि का विस्तार होगा वही राज्य और देश आगे बढ़ेगा और उसी को ध्यान में रखकर महिला शिक्षा पर राज्य और केंद्र सरकार द्वारा विशेष जोर दिया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अनुरूप राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर 24 जनवरी को मुख्यमंत्री सुकन्या योजना की शुरुआत झारखंड में की गई। यह योजना बालिका ड्रॉपआउट दर को कम करने और मातृत्व मृत्यु दर को न्यून करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

4 वर्ष में 5 नए सरकारी विश्वविद्यालयों की शुरुआत

मुख्यमंत्री ने कहा की उच्च शिक्षा में सकल नामांकन अनुपात जो वर्ष 2010-11 में 10.1% था वह वर्ष 2017-18 में 18% हो गया है। वर्ष 2004 तक राज्य में 5 सरकारी विश्वविद्यालय थे, हमारी सरकार द्वारा अब तक 4 नए सरकारी विश्वविद्यालय की शुरुआत की गई जिसमें विनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय, रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय, झारखंड तकनीकी विश्वविद्यालय तथा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय खोले जा चुके हैं। जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के अस्तित्व में आने के बाद राज्य में सरकारी विश्वविद्यालयों की कुल संख्या 10 हो जाएगी जिसमें से पांच विश्वविद्यालय में विगत 4 वर्षों में अस्तित्व में आने की शुरुआत हुई। निजी विश्वविद्यालयों की संख्या जो पहले 4 थी गत 4 वर्षों में बढ़कर 15 हो गई है।

आधी आबादी की शिक्षा पर विशेष  ध्यान

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला शिक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए इस महिला विश्वविद्यालय के अलावा 11 जिलों में महिला महाविद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही रामगढ़ में एक महिला इंजीनियरिंग कॉलेज का भी निर्माण कराया जा रहा है।

 

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में तीव्र गति से प्रगति

मुख्यमंत्री ने कहा कि 12 जिलों में मॉडल डिग्री कॉलेज तथा 31 डिग्री कॉलेज भी स्वीकृत किए गए हैं। 30 नए कॉलेजों हेतु 871 पद स्वीकृत किए गए हैं 1108 शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रियाधीन है। वर्ष 2014 तक मात्र एक कॉलेज ने नैक कराया था जो कि यह संख्या बढ़कर 96 हो चुकी है। तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देते हुए इस वर्ष 4 नए पॉलिटेक्निक में पठन-पाठन प्रारंभ किया गया है। जमशेदपुर में प्रोफेशनल कॉलेज का कार्य लगभग पूर्ण है। रामगढ़, कोडरमा एवं पलामू में इंजीनियरिंग कॉलेज का कार्य प्रगति पर है। रूसा के तहत बोकारो तथा गोड्डा में दो प्रोफेशनल कॉलेज की स्वीकृति भारत सरकार द्वारा दी गई है। राज्य के सभी  उच्च शिक्षण संस्थानों में सरकार प्लेसमेंट सेल तथा एंटरप्रेन्योर एवं इनक्यूबेशन सेंटर की स्थापना की जाएगी। कौशल विकास के तहत राज्य के 1,06,619 युवाओं को एक ही दिन में रोजगार प्रदान किया गया था।

मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि आज का दिन झारखंड के लिए ऐतिहासिक है। आजादी के 70 वर्ष बीतने के बाद झारखंड में पहली बार महिला विश्वविद्यालय का जमशेदपुर की धरती पर शिलान्यास हुआ है। इसके लिए देश के प्रधानमंत्री को बहुत-बहुत आभार। शिक्षा एवं शिक्षण के क्षेत्र में राज्य सरकार और भारत सरकार तेजी से कार्य कर रही है म। आज का दिन निश्चित रूप से जमशेदपुर के लिए और सारे देश के लिए अत्यंत हर्ष का दिन है।

2 साल में बनकर तैयार होगा महिला विश्वविद्यालय

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महिला विश्वविद्यालय की कुल लागत ₹89 करोड़ है जिसमें से ₹56 करोड़ राज्य सरकार ₹33 करोड़ भारत सरकार देगी। उन्होंने कहा कि फरवरी माह से निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा और 2 साल के अंदर जमशेदपुर में महिला विश्वविद्यालय कार्य करने लगेगा।प्रधानमंत्री द्वारा श्रीनगर के एसकेआईसीसी में ऑनलाइन शिलान्यास होते ही इस बात की औपचारिक घोषणा हुई कि जमशेदपुर वुमेन कॉलेज जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय बन गया। पूरे झारखंड राज्य के प्रथम महिला विश्वविद्यालय की शिलान्यास पट्टिका का अनावरण  प्रधानमंत्री के हाथों संपन्न हुआ।कॉलेज परिसर में हर्षोल्लास की लहर दौड़ गई। कॉलेज की प्राचार्या, शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी व्यक्त की।इस अवसर पर जमशेदपुर  संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री विद्युत वरण महतो, एचआरडी सचिव, झारखंड सरकार श्री राजेश कुमार शर्मा, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान रूसा के निदेशक श्री दिनेश प्रसाद, पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त श्री अमित कुमार, जिले के वरीय आरक्षी अधीक्षक श्री अनूप बिरथरे एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में आपूर्ति विभाग की बड़ी बैठक, अयोग्य राशन कार्ड धारकों पर गिरेगी गाज

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील रैकेट्स स्पोर्ट्स फेस्ट 2026 के दूसरे संस्करण का भव्य समापन, 365 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक संपन्न, चैतन्य भानु ने प्रस्तुत किया लेखा-जोखा

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.