जमशेदपुर।
भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक रविवार को आयोजित हुई। इस दौरान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में दुबारा केंद्र में पूर्ण बहुमत की मोदी सरकार बनाने का निश्चय किया। कार्यकर्ताओं में कहा कि केंद्र में पुनः प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी बनें इसके लिए मोर्चा के कार्यकर्ता पूरे ज़िले में सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का प्रसार-प्रचार करेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जमशेदपुर महानगर भाजपा एससी मोर्चा के अध्यक्ष विमल बैठा ने कहा कि केंद्र-राज्य की भाजपा सरकारों ने अनुसूचित जातियों के उत्थान के लिए अनेकों प्रयास किये हैं। सरकार अनुसूचित वर्ग को विकास की प्रथम पंक्ति में लाने को वचनबद्ध है। बैठक बाराद्वारी के गाँधी आश्रम में आयोजित हुई। इस दौरान मोर्चा के 28 मण्डलों के अध्यक्ष, महामंत्री समेत मोर्चा के जिला पदाधिकारी और कार्यसमिति के सदस्य मौजूद थे। मौके पर विशेष रूप से
एससी मोर्चा अध्यक्ष विमल बैठा समेत विकास महानंद दीपक रोहिदास, अजीत कालिंदी, अमित बाग ,राम मुखी मधुसूदन मुखी ,अजय रजक, शंभू राम, सतीश सोनकर, मंटु सवांशि, दीपक कालिंदी, धीरज मुखी पोरेस मुखी, युधिष्ठिर पंचाभाई, विमल रजक ,विश्वनाथ कालिंदी, अशोक बेहरा, इंदु स्वानसी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।




