
जमशेदपुर।


शहर की अग्रणि संस्था नमन द्वारा गणतंत्र दिवस के सुअवसर पर साकची स्थित कार्यालय में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर पुरे गरिमामय तरीक़े से राष्ट्रध्वज फहराया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटि के पूर्व अध्यक्ष सह तख़्त पटना साहिब गुरुद्वारा ( हरमंदिर साहिब ) के उपाध्यक्ष सरदार इंद्रजीत सिंह ने झंडोतोलन किया और कहा कि ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि हमें राष्ट्रध्वज को सम्मान देते हुए इसे फ़हराने का अवसर मिला। हमें अपने उन वीर शहीदों को याद रखना होगा जिनकी बदौलत हमें आज़ादी में सांस लेने की और अपने बनाये संविधान के तहत से इस देश में अपने तौर तरीके से जीने की आज़ादी मिली।
इस अवसर पर नमन के संस्थापक अध्य्क्ष अमरप्रीत सिंह काले ने अपने संबोधन में कहा कि-आज के युवा पीढ़ी को अपने देश के लिए शहीद हुए वीरों की वीरता उनके त्याग देश के प्रति उनके समर्पण को समझना होगा ताकि आज कि युवा पीढ़ी उनके विचारों से सीख लेते हुए देश के प्रति देशभक्ति की भावना को खुद में समाहित करें।
हम संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकार की बात तो करते हैं पर देश के प्रति अपने कर्तव्य अपने दायित्व को भूल जाते हैं।
वरुण कुमार ने कहा हमें अपने अधिकार के साथ अपने परिवार, समाज एवम देश के प्रति अपने कर्तव्य व दायित्व को गंभीरता से समझना होगा।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व सैनिक परिषद के वरुण कुमार व धन्यवाद ज्ञापन राजीव कुमार ने किया।कार्यक्रम में विभिन्न समाजसेवी संगठन,पूर्व सैनिक परिषद के वीर साथी, गुरुद्वारा कमिटी , कई वरिष्ठ राजनीतिक संगठन ,व्यवसायिक संगठन व अन्य विभिन्न समाज के प्रतिनिधि उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश सिंह , नीरू सिंह , कुलविन्दर सिंह पन्नु, गुरुचरण सिंह, सूरजित सिंह , अनिल मोदी , सम्भु त्रिवेदी , ढधू हेम्ब्रम , सतीश सिंह, सवाति मित्रा, श्वेता कुमारी, सीमा जायसवाल,किरण सिंह,लक्खी कौर,जोगिंदर सिंह जोगी,अनिल मोदी,राजेश सिंह, राजू मारवाह,शैलेश गुप्ता,जुगुन पांडेय,अमर सिंह,प्रिंस सिंह, विभाष मजूमदार, त्रिनाथ मुखी,मनोज मुखी, बिट्टू मुखी , शेखर मुखी,कौशिक प्रसाद, संदीप धीरज चौधरी,टोनी, मनीष सिंह,शशि,चंदन भारती,घनश्याम भिरभिरिया, विक्रम ठाकुर,रामा राव,शक्ति, वीरेंद्र,विक्की, शम्भू झा,सूरज सहित काफी संख्या में अन्य लोगों की सक्रिय भागीदारी रही।

