जमशेदपुर।
पूर्वी विधानसभा के तीन बार विधायक रहें दिवंगत नेता दीनानाथ पांडेय का श्राद्धकर्म गुरुवार को संपन्न होगी। या दौरान उनके आवास पर संस्कार विधि संपन्न होने के उपरांत दोपहर दो बजे से ब्रह्मभोज प्रारंभ होगी। ब्रह्मभोज कार्यक्रम बिरसानगर के गुड़िया मैदान में निर्धारित की गयी है। कार्यक्रम में भाजपा के आला नेताओं समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग उपस्थित होकर दीनानाथ पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उक्त आशय की जानकारी बुधवार देर शाम भाजपा के जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने प्रेस-विज्ञप्ति ज़ारी कर दी।




