
जमशेदपुर।प्लान इंडिया के स्टेट ऑफिसर एवं जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी द्वारा संप्रेक्षण गृह एवं बाल गृह जमशेदपुर का निरीक्षण किया गया। विभाग एवं प्लान इंडिया के द्वारा बाल गृह में व्यवस्थित स्मार्ट क्लासेस की जानकारी ली गई। स्मार्ट क्लासेस कितना उपयोगी है बाल गृह के बच्चों के लिए। प्लान इंडिया से आए ऑफिसर्स के द्वारा बाल गृह में आवासीत बच्चों से बातचीत की गई और स्मार्ट क्लासेस के बारे में जानकारी लिए। बच्चे काफी खुश है स्मार्ट क्लास होने से, बच्चे काफी रुचि के साथ स्मार्ट क्लासेस का उपयोग कर रहे हैं।
जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी ने कहा कि स्मार्ट क्लासेस का उपयोग बाल गृह में आवासीय सभी बच्चे काफी उत्सुकता से सीख रहे हैं और स्मार्ट क्लासेस का सकारात्मक प्रभाव भी बाल गिरी के बच्चों पर देखा जा रहा है। स्मार्ट क्लासेस का उपयोग संप्रेक्षण गृह के बच्चों के लिए भी होना चाहिए, ताकि बच्चे इसका उपयोग करते हुए अपनी पढ़ाई को जारी रख सकें। कुछ सुझाव जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी द्वारा दिया गया है, जिसे प्लान इंडिया अपनी रिपोर्ट के साथ स्टेट को देंगे ताकि संप्रेक्षण के बच्चों को भी स्मार्ट क्लासेस की सुविधा उपलब्ध हो सके। इस मौके पर प्लान इंडिया के रीजनल प्रोग्राम मैनेजर अब्दुल जब्बार, डिस्टिक कोऑर्डिनेटर प्लान इंडिया एवं एनबीजेके के धर्मराज किशोर, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर बहादुर हादसा, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी डॉक्टर चंचल कुमारी, सुनील प्रसाद-LPO, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति- पुष्पा रानी तिर्की एवं सदस्य बाल कल्याण समिति -पवन कुमार आलोक भास्कर, लकी दास, अधीक्षक सह गृहपति प्रभारी-बाल गृह एवं संप्रेक्षण गृह दुर्गेश नंदिनी, संप्रेक्षण गृह एवं बाल गृह के प्रतिनियुक्त शिक्षक एवं बाल गृह के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे ।



