
जमशेदपुर।
अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के नव मनोनीत अध्यक्ष डीके मिश्रा ने अध्यक्ष पद संभालने के दूसरे ही दिन अपनी नयी समिति का विस्तार कर दिया है। उन्होंने अपने विशेषाधिकार का प्रयोग करते हुए प्रथम चरण में कमिटी के कुछ पदों पर नए सदस्यों का मनोनयन किया। अध्यक्ष डीके मिश्रा ने पूर्व अध्यक्ष रहे रामनाथ दूबे को अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज का मुख्य संरक्षक के रूप में नामित किया है। इसके अतिरिक्त विमलेश उपाध्याय को महामंत्री, उदय नारायण मिश्रा और अभिषेक ओझा को उपाध्यक्ष एवं मनोहर पांडेय को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। डीके पांडेय ने बताया की संस्था और समाज के दो सौ से अधिक सदस्यों की मौजूदगी में उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। कहा कि उनके अध्यक्ष बनने से समाज के कुछ सदस्य असंतुष्ट हैं, किंतु वे सबों को साथ लेकर चलने को संकल्पबद्ध हैं। डीके पांडेय ने कहा कि मिल बैठकर इन असंतोष और नाराज़गी का समाधान ढूंढ लिया जाएगा। उन्होंने नव मनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज हित में सक्रियता से कार्य करने को कहा है।

