
जमशेदपुर।
सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास सोमवार को शहर पहुँचें। वे बिरसानगर में दासपाड़ा स्थित दिवंगत पूर्व विधायक दीनानाथ पांडेय के परिजनों से मिलें और शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दीना बाबा के निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना अभिभावक खो दिया। इस दौरान उन्होंने दीना बाबा के पुत्र रामपुकार पांडेय समेत परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीना बाबा के कृतित्व और व्यक्तित्व सदैव हम सबों के मध्य प्रासंगिक रहेगी। कहा कि शोक की घड़ी में उनकी संवेदनाएं परिवार के साथ है और भविष्य में भी हर संभव सहयोग करते रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक दीनानाथ पांडेय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इस दौरान सीएम ने कहा कि दीना बाबा के पौत्र वैभव पांडेय जो वर्तमान में अमेरिका में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, उनकी शिक्षा के लिए भी हर स्तर पर सहयोग किया जाएगा। सीएम द्वारा वैभव की मेधा को लेकर विगत वर्ष भी वित्तीय सहायता मुहैया कराई गयी थी। मौके पर दीना बाबा के पुत्र रामपुकार पांडेय समेत राम कुमार पांडेय, पौत्र ओम पांडेय, सिद्धार्थ पांडेय समेत अन्य सदस्य मौजूद थे। इस दौरान सीएम के संग भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, महामंत्री अनिल मोदी, सीएम के विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल, खादी बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, गुंजन यादव, कमलेश साहू, संजीव सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, राकेश सिंह, अंकित आनंद, श्रीराम प्रसाद, पप्पू मिश्रा समेत काफ़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
● भाजपा नेता साहेब सिंह के घर पहुंच सीएम ने बेटे को दी विवाह की बधाई

शहर आगमन पर मुख्यमंत्री रघुवर दास सोमवार को सोनारी एयरपोर्ट से सीधे गोलमुरी के रिफ्यूजी कॉलोनी पहुँचें। यहाँ वे भाजपा नेता साहेब सिंह के घर पहुँचकर उनके पुत्र हन्नी सिंह के विवाह की शुभकामनाएं दी। सीएम ने उन्हें वैवाहिक जीवन की बधाई देते हुए शुभकामना व्यक्त किया। ज्ञातव्य हो कि साहेब सिंह के पुत्र आज परिणय सूत्र में बंधें।
रिफ्यूजी कॉलोनी में पहुँचें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने पैदल कॉलोनी का दौरा किया। इस दौरान वे वहाँ के स्थानीय लोगों से मिलते रहें और उनका अभिवादन स्वीकारा। सीएम में लोगों की समस्याएं भी सुनी। इस दौरान सीएम के संग भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार,अनिल मोदी,राकेश सिंह,गुंजन यादव,प्रोबिर चटर्जी राणा,बलविन्दर सिंह,संतीश शर्मा,छगन लाल मौजूद थे।
● राम काजु किन्हें बिनु मोहि कहाँ विश्राम : सीएम
दिवंगत पूर्व विधायक दीनानाथ पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात मुख्यमंत्री सिदगोड़ा के सूर्य मंदिर पहुँचें। यहाँ उन्होंने मंदिर प्रांगण में निर्माणाधीन भव्य श्रीराम मंदिर के कार्य का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य पर संतोष ज़ाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर शहर की आस्था और आकर्षण का केंद्र होगा। कहा कि प्रभु श्रीराम की मंदिर बनें यह उनकी हार्दिक इच्छा थी। वे रघुवर (प्रभु श्रीराम) के दास हैं, उनके सेवा कार्य किये बिना वे विश्राम नहीं कर सकतें। मुख्यमंत्री श्री दास ने सूर्यमंदिर का निरीक्षण किया और पार्क में भी घूमें। इन दौरान वहाँ घूमने वाले परिवार और बच्चों ने सीएम संग सेल्फियां भी लिए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल, सीएम पुत्र ललित दास,संजीव सिंह,टुनटुन सिंह,समेत अन्य मौजूद थे। सूर्य मंदिर से निकलकर सीएम सीधे साकची के सीसीआर परिसर स्थित पुलिस मेंस एसोसिएशन के कार्यालय पहुँचें। यहाँ उन्होंने मेंस यूनियन के नवनिर्मित कैंटीन का उद्घाटन किया। उन्होंने पुलिस जवानों के हित में यूनियन के कार्यों को सराहते हुए रचनात्मक कार्यों की सराहना किया,साथ ही साकची थाना के भ्रमण किया और अपने पुराने दिनों को याद किया इस दौरान जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत अन्य मौजूद थे।
