स्पेशल ब्रांच को उम्मीद जल्द टूटेगा मसूद खोलेगा कई राज
जमशेदपुर।
पिछले दिनों आतंकी गतिविधियों में शामिल संदिग्ध आतंकी अब्दुल शामी की गिरफ्तारी के बाद उसके बयान के आधार पर धातकीडीह रज्जाक कॉलोनी के अहमद मसूद एवं ओल्ड पुरूलिया रोड के राजू उर्फ नसीम की गिरफ्तारी की गई थी. जिसके बाद 25 जनवरी को उन्हें जेल भेज दिया गया था. गुरूवार को बंगाल पुलिस के पूछ- ताछ में मसूद ने बंगाल के कई युवकों को कटकी के संपर्क में होने की बातें बतायी थी. विदित हो कि पुलिस द्वारा मसूद को 10 दिनों के रिमांड पर लिया गया है. इसी क्रम में स्पेशल ब्रांच की टीम द्वारा शुक्रवार को बिष्टुपुर थाने में करीब तीन घंटे पूछ- ताछ की गई. जिसमें बंगाल पुलिस को दिए जानकारी के अलावा कुछ अन्य सुराग उसने दी है. हालांकि सूत्रों के अनुसार मसूद रिमांड की मियाद पूरी होने से पहले काफी राज बताने पर सहमत हो गया है. जल्द ही उसके पुलिस को कुछ अहम सुराग बाताने ही उम्मीद जताई जा रही है.



