

जमशेदपुर ।
पटमदा के कमलपुर थानांतर्गत मुहुलतल गाव मे यह शिक्षक दंपति के हत्या का मामला का पुलिस ने खुलासा कर दिया है इस घटना को अंजाम जमशेदपुर जिला पुलिस से बर्खास्त सिपाही ने दिया था जो मृतक का रिश्तेदार है ।पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है हत्या में प्रयुक्त किया गया हथियार के साथ मृतक के मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया गया है ।
इस संबंध में ग्रामीण एस पी शैलेंद्र वर्णवाल ने बताया कि 14 तारीख को पुलिस को सूचना मिली थी कमलपुर थानांतर्गत महूलताल काकीडीह गॉव मे शिक्षक दंपति की हत्या कर दी गई है । उस सूचना पर तुरंत पुलिस घटना स्थल पहुंचकर दोनों शवो को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टमके लिए एम जी एम अस्तपताल भेज दिया। उन्होंने कहा इस कांड के उदभेदन हेतु dsp पटमदा के नेतृत्व में टीम गठन किया गया टीम के द्वारा जांच पड़ताल में पता चला कि घटना के दिन मृत शिक्षक बनमाली सिंह सरदार के घर उसका रिश्तेदार शशि भूषण सिंह आया हुआ था । शक के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ा पहले तो शशि ने इस घटना से इंकार कर दिया । लेकिन कड़ाई से पूछताछ पर वह टूट गया उसने कहा कि उसने ही गुस्से मे आकर घटना को अंजाम दिया ।
आरोपी जवान अपने मौसा से साठ हजार मांग की थी ।
ग्रामीण एसपी ने कहा आरोपी शशी भुषण सिह मृतक शिक्षक बनवाली सिंह सरदार के पत्नी ज्योत्सना सिह सरदार का रिश्तेदार है और जिला पुलिस में वह सिपाही था उसे कार्य मे लापरवाही के आरोप में 2012 से बर्खास्त कर दिया गया था। ग्रामीण एसपी ने कहा कि शशि का शिक्षक के घर आना जाना काफी था । नौकरी से बर्खास्त होने पर उसे पैसा की आवश्यकता थी तो उसने उसने अपने मौसा से साठ हजार रूपया की माग थी । उसने अपनी मौसी से भी इस बात की जिक्र की थी। बीते 6 फरवरी को उसके मौसा ने शशि को फोन किया कहां की घर आना किसी पार्टी में चलना है शाम को शशी घर पहुंचा और अपने मौसा को बाइक पर बैठाकर पार्टी में ले गया। पार्टी से आते आते रात के 11:00 बज गए। घर आने के बाद शशि ने फिर अपने मौसा से पैसा की मांग की लेकिन मौसा और मौसी ने साफ तौर पर पैसा देने से इनकार कर दिया। उसके बाद रात को शशि ने निर्णय लिया कि किसी भी हालत में दोनों को आज मार डालेंगे। उसी क्रम में पहले घर में रखें हसवा से अपनी मौसी को मारा उसके बाद अपने मौसा को मारा घटना के अंजाम देने के बाद शशि ने अपने मौसी के शव को घर के सामने रखे रिंग कुआ पर डाला दिया । उसके बाद उसी हसुंआ से मौसा की हत्या की। और सुबह चार बजे मौसा का बाईक लेकर अपने घर तिरूलडीह चला गया और मौसा का बाईक को 16हजार मे ग्रीवी रख दिया। उन्होने कहा कि शशी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जिस हथियार से घटना को अंजाम दिया गया उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है ।और मृतक शिक्षकका बाईक को बरामद लिया गया।

