
जमशेदपुर। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बिष्टुपुर में नगर विकास विभाग द्वारा लगभग 41 लाख की लागत के 3 योजनाओं का शिलान्यास जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि श्री चितरंजन वर्मा तथा विधायक प्रतिनिधि (जनसुविधाएं) श्री मुकुल मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इन विकास योजनाओं में बिष्टुपुर, बेल्डीह ग्राम बस्ती में पेवर्स ब्लाॅक सड़क निर्माण, बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर के प्रांगण से बिष्टुपुर मेन रोड तक पेवर्स ब्लाॅक पथ का चैड़ीकरण तथा बेलीबोधनवाला घाट पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण को शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री सुशील सोंथालिया, श्री अशोक गोयल, आशुतोष राय, श्री ललन द्विवेदी, दिपु पारिख, गोपाल जायसवाल, बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष श्री सुर रंजन राय, कदमा मंडल अध्यक्ष दीपु सिंह, राजेश नंद, सन्नी सिंह, संजय तिवारी, राकेश सिंह, मनीष पाण्डेय, राजकुमार दास, मनोज सिंह, सन्टी रजक, बबई दास, तथा भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व बस्तीवासी उपस्थित थे।


