
जमशेदपुर। बागबेड़ा पुलिस ने अलग-अलग मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है इस संदर्भ में बागबेड़ा थाना प्रभारी अमीस हूसैन ने बताया कि एक महिला के द्वारा अपने पति पर वेश्यावृत्ति कराने का आरोप लगाया गया था पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी पति सोनू ठाकुर को गिरफ्तार किया है और उसे जेल भेज दिया है। वहीं दूसरी घटना जिला पुलिस के द्वारा तरीपार टिंकू सिंह सरदार उर्फ़ सोनू सिंह शराफत को पुलिस ने सीपीटोला से गिरफ्तार किया है और उसे जेल भेज दिया है।



