
जमशेदपुर।


कमलपुर थाना क्षेत्र के कांकीडीह गांव में एक सेवानिवृत्त शिक्षक वनमाली सिंह एवं उनकी पत्नी ज्योत्स्ना सिंह सरदार की शव पाया गया है। पति का शव कमरे के अंदर बेड पर लेटा हुआ है जबकि पत्नी की शव बगल के एक रिंग कुएं में था । वही घटना स्थल पहुंच कर पुलिस दोनो शवो को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु एम जी एम अस्पताल भेज दिया है । शिक्षक की उम्र करीब 65 साल जबकि उनकी पत्नी की 40 बताई जा रही है। बताया जाता है कि मृतका उसकी महिला सेवानिवृत शिक्षक वनमाली सिंह की दुसरी पत्नी है।
इस सर्दभ मे ग्रामीण एस पी शैलेन्द्र वर्णवाल ने बताया कमलपुर थाना क्षेत्र के कांकीडीह गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक वनमाली सिंह का घर बीते 6 फरवरी से बंद था। आज घर से बदबु ज्यादा आने लगी तो लोगो ने इसकी सुचना कमलपुर थाना को दी। पुलिस घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर गई तो देखा कि सेवानिवृत्त शिक्षक वनमाली सिंह का शव पलंग पर पड़ा है । उसके बाद उसकी दुसरी पत्नी को खोजा जाने लगा तो घर के बाहर रिंग कुआ में उसका शव है। उन्होने कहा कि दोनो शवो को पुलिस ने कब्जे मे ले लिया है। उन्होने बताया कि सेवानिवृत्त शिक्षक वनमाली सिंह के पहले पत्नि को बेटा दिनेश सिह सरदार से इस सबंध में पुछताछ की जा रही है। और वही दुसरी पत्नी के बेटा को कोलकोता से बुलाया –गया है। उन्होने कहा कि इस मामले मे खुलासा जल्द कर दिया जाएगा।

