
जमशेदपुर ।पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कदमा में नगर विकास विभाग द्वारा लगभग 59 लाख की लागत का 5 योजनाओं का शिलान्यास जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि चितरंजन वर्मा, विधायक प्रतिनिधि (जनसुविधाएं) श्री मुकुल मिश्रा तथा सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इन विकास योजनाओं में सती घाट में सामुदायिक शौचालय निर्माण, शास्त्रीनगर नदी घाट में सामुदायिक शौचालय निर्माण, रामजनमनगर, रोड नं. 1 में अंकुर होटल से बूधे मांझी के घर तक पेवर्स ब्लाॅक पथ निर्माण, ग्रीन पार्क बस्ती में नाली निर्माण, कदमा, उलियान नीलताला पथ में नाली निर्माण के निर्माण का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर मुख्य रूप से पिछड़ा जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल जायसवाल, कदमा मंडल अध्यक्ष दीपु सिंह, कदमा मंडल विधायक प्रतिनिधि श्री अजय झा, के पी सिंह, मनीष पाण्डेय, रेणु झा, राजकुमार दास, मनोज सिंह, अरविंद महतो, तारक मुखर्जी, निखार सबलोक, सन्टी रजक, बबई दास, पे्रम पासवान, टिंकु, भोला शर्मा तथा भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व बस्तीवासी उपस्थित थे।


