
जमशेदपुर ।


अंचल कार्यालय में जारी कर्मचारी हड़ताल के कारण स्थाई निवास प्रमाण पत्र निर्गत होने में विलम के कारण गृह रक्षक अभ्यार्थियों को निर्धारित अवधि में प्रमाण पत्र प्राप्त करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।इस मामले को लेकर कई गृह रक्षक अभ्यार्थियो ने उपायुक्त कार्यालय पहुंच कर उपायुक्त ज्ञापन सौंपा। उपायुक्त से हस्तक्षेप करने की मांग की।
इस सबंध में होमगार्ड के अभ्यार्थियों ने बताया कि शहरी क्षेत्र के गृह रक्षकों की बहाली की प्रक्रिया 6 फरवरी को संपन्न हुई। हमें पास होने के बाद स्थाई निवास प्रमाण पत्र मांगा गया और 16 फरवरी तक स्थाई प्रमाण पत्र जमा करने के लिए कहा गया है लेकिन अंचल कार्यालय के कर्मचारी का हड़ताल होने के कारण नही बन पा रहा है।इसलिए हमलोग उपायूक्त से माग करते है कि इस मामले मे वे हस्तक्षेप कर हमारी कैरियर को बचाने मे मदद करे।

