जमशेदपुर।
पत्नियो से पंगा लेना हमेशा पतियो को महंगा साबित होता है अगर एक नही दो दो पत्नी हो आपकी तो क्या कहने । शहर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र मे एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां तीन तीन पत्नियो का पति को दो बीबियों ने लाठी डंडे और चाकू से वॉर करके बुरी तरह घायल कर दिया है,जिससे उसे गंभीर चोट पहुंची है और घायल अवस्था में उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहा उसका इलाज चल रहा है।
इस सदर्भ में बताया जाता है कि बताया जाता है कि मानगो का रहने वाला पप्पु झा ने अपने माता पिता की मर्जी से शादी की। कुछ दिन के बाद उसने अपनी पत्नी पर बदचलनी का आरोप लगाया । और घर छोड़कर सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित भुईयाडीह में एक और शादी की। उस पत्नी पर उसे शक हुआ फिऱ उसने तीसरी शादी की । शादी के बाद दोनो वीवीयो के साथ वह भुईयाडीह मे रहने लगा। लेकिन समय समय पर किसी ना किसी बात को लेकर अपने बीबियो को और मकान मालिक के दुर्यव्याहार करता था। इस दौरान दोनो पत्नियो के साथ वह मारपीट करता था। इस दौरान आज भी पप्पु ने अपनी दोनो पत्नियो के साथ मारपीट की। बर्दाश्त नहीं होने पर दोनो बीबियो ने उसकी पिटाई लाठी डंडे से मारकर कर दी है। जिससे वो घायल हो गया है। उसके बाद दोनो पत्नियो ने अपने पति को अस्पताल मे लाकर भर्ती भी करा दिया।




