
जमशेदपुर।
उड़ीसा के पंचायत चुनाव के मद्देनजर रायरंगपुर में प्रचार का मोर्चा संभाल रहे जमशेदपुर के भाजपा नेताओं ने सोमवार को रायरंगपुर के ज़ोन नंबर 11 एवं जोन 46 के प्रत्याशियों क्रमशः फेलम चातर एवं सुगदा मार्डी के पक्ष में प्रचार एवं मतदान की अपील की । भाजपा नेताओं ने क्षेत्र के घोड़ाडेगी, चुली भांगा, बारगी मारा, भागबंदी, धीरल ,रुवासी में नुक्कड़ सभा आयोजित करने के अलावे घर-घर जाकर पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान की अपील की। मौके पर भाजपा ज़िलाध्यक्ष (जमशेदपुर) दिनेश कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार सभी वर्ग के विकास हेतु निरंतर प्रयत्नशील है। कहा सबका आशिष मिले तो पंचायत स्तर तक सरकारी योजनाओं का लाभ भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आसानी से दिला पाएंगे। इस दौरान जमशेदपुर भाजपा की उपाध्यक्ष बारी मुर्मू,अशोक सामंता,कुमकुम देवी के अलावे रायरंगपुर के कुसमी मंडल अध्यक्ष प्रदीप साहू तथा जोन 46 के संयोजक अशोक महतो समेत कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहें।

