
जमशेदपुर।

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कामर्स के सभागार में मोमेंटम झारखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त अमित कुमार ने कहा कि प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप में झारखण्ड की पूरी जनता ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट से जुड़ी हुई है। युवा सोशल मीडिया के माध्यम से इसके विषय में बाते करें, फेसबुक पर पेज शेयर करें किसी का एक लाईक भी निवेश के बराबर है। निवेश से कही अधिक राज्य के लोगो की अपनी पहचान और अस्मिता इस समिट के साथ जुड़ी हुई है। श्री कुमार आज चैम्बर भवन में सिंहभूम चेम्बर ऑफ कामर्स के प्रतिनिधियों एवं अन्य व्यवसायीगणों को सम्बोधित कर रहे थे, उन्होंने कहाकि यहा आने वाले मेहमान झारखण्ड के बारे में सुखद संस्मरण लेकर जाए और राज्य के बारे में सकारात्मक धारणा बनाएं ये जरुरी है।
उपायुक्त ने बाज का उदाहरण देकर प्रतिकात्मक रुप से अपनी बात समझाते हुए कहा कि झारखण्ड की अर्थ व्यवस्था उड़ान भरने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जब बुनियादी ढ़ाचा विकसित हो रहा है तो यह सर्वोत्तम समय है। इस प्रकार की समिट आयोजित करने का इन्होंने बैठक में कहा कि पूर्वी सिंहभूम निजी निवेशकों के लिए आकर्षक स्थान है। पिछले डेढ़ वर्षों में भूमि से संबंधित चीजे व्यवस्थित कर ली गई है। सारी सूचना को पब्लिक पोर्टल पर भी साझा किया गया है। जमीन चिहितीकरण के बाद की प्रक्रिया को सरल बनाने का कार्य जियाडा की अनुषंगिक इकाई आयडा के माध्यम से किया जा रहा है और उद्योगों हेतु बिजली, पानी, सड़क से जुड़ाव जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करायी जा रही है।
श्री कुमार ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम की अर्थव्यवस्था विविधापूर्ण है। यहां कृषि, खनन, पर्यटन, सेवा एवं मनोरंजन के प्रक्षेत्रों में निवेश की अपार सम्भावनाएं हैं। उन्होने प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपके आत्मविश्वास से ही झारखण्ड में प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ने का विश्वास पैदा होगा। व्यवसायीगण व्यवसाय के दृष्टिकोण से उस जगह पर प्रायः आते जाते रहते हैं और करोबारियों की जानकारी को ही प्रमाणित माना जाता है। इस लिए यह सम्मिट एक अवसर है। राज्य की अवधारणा को सकारात्मक करने का झारखण्ड में पूरे देश के खनिज का एक तिहाई अवस्थित है। खनन प्रक्षेत्र निवेश का एक बहुत बड़ा प्रक्षेत्र हो सकता है। उन्होंने कहा कि ये ळप्ै उन तमाम सम्भावनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर और अन्तराष्ट्रीय फलक पर पहुचाने का सशक्त माध्यम है।
बैठक में उपस्थित वरीय पुलिस अधीक्षक ने यह आस्वस्त किया कि विधि व्यवस्था के इंतजाम पुख्ता रहेंगे। उन्होनें कहा कि आज से सात-आठ वर्ष पहले तक हम नक्सल को कंट्रोल करने की बातें करते थे। आज हम इसे समूल खत्म करने की दिशा में बढ़ रहे हैं।
उपस्थित प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष साझा किया। इनमें से कई का तत्क्षण समाधान उपायुक्त के द्वारा किया गया।
उपायुक्त ने जानकारी दी कि 16 फरवरी 2017 को माइकल जॉन ऑडीटोरियम में प्रातः 10ः30 बजे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बेबकॉस्टींग के जरीये किया जाएगा, जिसमें माननीय प्रधानमं़त्री का सम्बोधन भी शामिल है।
इस अवसर पर वरीय पुलीस अधीक्ष्क अनूप टी. मैथ्यू, सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अधक्ष्क सुरेश संथोलिया, विजय ए मोनका, मानव केडिया, अशोक भलोटिया तथा अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

