
जमशेदपुर । अंतरराष्टीय मैथिली परिषद् की ओर से 15 अप्रैल को नव वर्ष मनाने का निर्णय लिया गया है, इसको लेकर एक बैठक जिला अध्यछ अमलेश झा की अध्यछता में साकची केनेलाईट होटल में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि मिथिला पंचाग के अनुसार 15 अप्रैल शानिवार को मिथिला दिवस धुम धाम से मनाया जाएगा ,इस मौके पर पर्यावरण संरछण का भी संकल्प लिया जाएगा , बैठक में कहा कि मिथिला दिवस को एक तरह से पर्व के रूप में मनाया जाता है , मिथिला दिवस पर एक आकर्षक रस्मारिका निकालने का निर्णय लिया गया है बैठक में महासचिव प्रमोद कुमार झा , अरविंद कुमार लाल ,हेमंत कुमार झा , पंकज कुमार झा , दीपक कुमार झा सहित कार्यसमिति सदस्य शामिल थे

