जमशेदपुर।
रविवार शाम बिरसानगर मंडल भाजपा के अंतर्गत मोहरदा मोराकाटी क्षेत्र के करीब 150 युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे माननीय सांसद विद्युत वरण महतो,भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथलेश सिंह यादव, कमलेश सिंह, प्रदेश बीस सूत्री सदस्य संजीव सिंह,जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, जिला मंत्री राकेश सिंह, पुष्पा तिर्की के अलावे प्रमुख समाजसेवी मुन्ना गोप मंचासीन रहें । बिरसानगर मंडल भाजपा के महामंत्री तजेदर सिंह जाॅनी ,बबलू गोप, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम कुमार पांडे , जितेंद्र मिश्रा,बोलटू सरकार , राम जीवन गोप, तापस दास, अनिल अग्रवाल के अलावे सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं सम्मानित बस्ती वासीगण माताएँ बहने उपस्थित थीं । मौके पर बतौर मुख्यातिथि सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास का आकर्षण युवाओं के सिर चढ़ कर बोल रहा है। भाजपा ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि केंद्र-राज्य सरकारों के तेज़ विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं के क्रियांवयन से प्रभावित होकर यहां का युवा वर्ग भाजपा की तरफ आकर्षित हो रहा है। श्री दिनेश ने इस मौके कहा कि इन युवाओं को पार्टी में यथायोग्य सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर अन्य सम्मानित अतिथियों ने भी पार्टी की सदस्यता ले रहे युवाओं के उत्साहवर्धन करते हुए सूबे में चल रही सरकारी योजनाओं से अवगत कराया।



