

जमशेदपुर। मानव सेवा के प्रति समर्पित लोक कल्याणकारी सामाजिक संस्था ‘समर्पण’ के संयोजक श्री ललित दास शनिवार को समाज के वंचित लोगों की सेवा करने के उद्देश्य से बाराद्वारी स्थित ‘निर्मल हृदय’ पहुंचे। आश्रम पहुचने पर वहां के बुजुर्गों और बच्चों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। श्री दास ने उनसे बातचीत की और उनका हालचाल पूछा। उन्होंने उनके साथ खुशियों के चंद लम्हों को साझा किया। इसके बाद ‘समर्पण’ की ओर से आश्रमवासियों को भोजन कराया गया। इस अवसर पर श्री दास ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना चाहिए, ताकि आश्रमवासियों को अकेलापन महसूस न हो और वे स्वयं को समाज की मुख्यधारा से अलग-थलग न समझे।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से ‘समर्पण’ परिवार के सदस्य श्री नीरज कैवर्त, श्री देव कैवर्त, श्री बन्नी, श्री प्रदीप दुबे, श्री संजीव नायक, श्री दीपक सिंह, रुपेश साहू और भाजपा के श्री गुंजन यादव आदि उपस्थित थे।

