ग्रामीणो और पुलिस मे झड़ंप , एस डी पी ओ सहित पांच पुलिस कर्मी घायल
प्रेमी युगल को बंधक बनाने के खबर पर पुलिस गई थी
चाईबासा।
जिले के करायकेला थाना के लान्दुपदा गांव मे बीते गुरुवार की रात को एक प्रेमी युगल को छुड़ाने गए चक्रधरपुर के एस डी पी ओ एवं करायकेला थाना प्रभारी को ग्रामीणों द्वारा बंधक बना लिया । उनके छुड़ाने के क्रम मे पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा । इस दौरान जहा ग्रामीणो के द्वारा पुलिस पर पत्थर और तीर चलाया गए। जबकि भीड़ को नियत्रण करने के लिए पुलिस के द्वारा फांयरिग भी गई। इस दौरान एस डी पी ओ सहित चार पुलिस कर्मी घायल भी हुए जिन्हे ईलाज के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराय़ा गया है।
इस सदर्भ मे पश्छिम सिहभुम के एस पी माईकल राज ने बताया कि एक प्रेम प्रसंग के मामले की जाँच करने लान्दुपदा गांव गए थे, जहाँ एक ही गोत्र के युवक-युवती के बीच प्रेम और अवैध सम्बन्ध का मामला था। उन्होने कहा कि वहां के आक्रोशित ग्रामीण युवक-युवती एवं लड़के के परिवार को जिन्दा जलाने पर आमदा थे । लेकिन पुलिस ने प्रेमी युगल को थाने में सुरक्षित लाने में सफलता हासील कर ली है। उसके बाद फिर पता चला कि ग्रामीण युवक के परिजनो के साथ साथ उसके घर को जलाने का प्रयास कर रहे है तो एस डी पी ओ के नेतृत्व मे पुलिस की टीम युवक के परिजनों को सुरक्षा देने गांव पहुची तो ग्रामीणों ने पुलिस को बंधक बना लिया था। उन्होने कहा कि काफी मसक्कत के बाद सभी पुलिस कर्मीयो को ग्रामीणो के चगुंल से छुडाया गया। उन्होने कहा कि इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस के द्नारा हल्का बल प्रयोग के साथ साथ दो चक्र गोलिया भी चलाई गई है । इस दौरान ग्रामीणो के ओर से पत्थर चलाये जाने से एस डी पी ओ सहित चार पुलिस कर्मी घायल भी हुए है। एस पी ने कहा कि फिलहाल स्थिती वहां पर तनाव पुर्ण है लेकिन नियत्रण में हैं।




