

जमशेदपूर।
उड़ीसा पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित ज़िला परिषद प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने के लिए जमशेदपुर से उड़ीसा गए भाजपा नेताओं ने रायरंगपुर में चुनाव प्रचार किया। गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के अगुआई में भजपाजनों ने रायरंगपुर ज़िले के बादडा,तिरिंग,डालिमा और गौरमाईसीनि क्षेत्रों में जंसम्पर्क अभियान चलाया और घर-घर जाकर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान भाजपा के दिनेश कुमार,बारी मुर्मू, विमल बैठा,परेश मुखी,अशोक सामंता,मनोज राम,चंद्रशेखर गुप्ता,रोबिन मुर्मू,पिंटू सारंगी,खेलाराम बेसरा,भरत बेहरा,कपिल कुमार के अलावे क्षेत्र के भाजपा नेतागण मौजूद थें।

