
जमशेदपुर। पेट्रोलियम पदार्थो में की गयी मुल्य वृद्धि के खिलाफ और नोट बंदी को लेकर 50 दिन बाद भी आम जनता को हो रही परेशानी समेत डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड का प्रयोग में टैक्स लगाये जाने के विरोध में जमशेदपुर लोकसभा युवा कांग्रेस कमिटी द्धारा सोमवार 2 जनवरी को साकची शहीद चौक पर प्रधानमंत्री नर्रेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के मौके पर उपस्थित कांग्रेसियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नर्रेन्द्र मोदी मंहगाई एवं भ्रष्टाचार को रोकने में पुरी तरह नाकाम हैं। नोट बंदी को लेकर आम जनता परेशान हैं। जमशेदपुर लोकसभा युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में आयोजित हुए इस पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी सचिव संजीव श्रीवास्तव, संजय यादव,अतुल गुप्ता , नालिनी सिन्हा, शाहिद इकबाल, सुनील प्रसाद, रोहित शर्मा, मुकेश यादव, कमलेश साव, दिलीप झा ,सोनू यादव ,मनोज साव, अलोक रंजन, चंदन काशी, अरूण बारीक, सिंकदर अली, अरमान खान आदि मौजूद थे।


