जमशेदपुरः।पिछले कई दिनों से शहर में क्रिकेटर वरूण एरॉन की शादी को लेकर हो रहे चर्चा पर गुरूवार को विराम लग गया. भारतीय टीम के गेंदबाज वरूण एरॉन एवं उनके बचपन की दोस्त रही रागिनी का बिष्टुपुर स्थित सेंट मेरीस चर्च के फादर द्वारा विधिवत् रूप शादी संपन्न कराया गया. काफी हाई प्रेफाईल शादी समारोह से मीडिया तो दूर रखा गया. इस शादी समारोह में शिरकत् करने बिहार के उपमुख्यमंत्री बुधवार को ही शहर पहुंचे थे एवं बुधवार को दोस्तों के लिए आयोजित पार्टी में देर रात तक मौजूद रहे. उधर दिनभर भारतीय क्रिकेटरों के इस शादी समारोह में आने की अफवाहें उड़ती रहीं, मगर दोनों परिवारों एवं करीबी दोस्तों के अलावा अन्य किसी वीआईपी ने इस शादी समारोह में शिरकत् नहीं की. शादी समारोह कार्यक्रम देर शाम तक चलती रही. विदित हो कि कुछ दिनों पूर्व ही दोनों ने निबंधन कार्यालय में कानूनी शादी की थी. जिसके बाद से भारतीय क्रिकेट के सितारों एवं वीआपी के इस शादी समारोह में शिरकत् करने की अफवाहें उड़ती रही थी. लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. हालांकि पूरे शादी समारोह एवं पार्टी से मीडिया को दूर रखा गया.



