ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया घंटों सड़क जाम
देर शाम तक अवरूद्ध रहा घाटशिला, जादुगोड़ा एवं मुसाबनी मुख्य मार्ग
जमशेदपुर।
जिला के मुसाबनी – जादुगोड़ा मार्ग पर मंगलवार को देर शाम नशे की हालत में बिजली के खंभे से टकराकर दो बाईक सवार गंभीर रुप से युवक घायल हो गए थे. जिसमें सोमाई सोरेन नामक युवक की मौत ईलाज के दौरान हो गई थी। बताया जा रहा है मृतक मुसाबनी थानान्तर्गत बेनशोल गांव का रहनेवाला है ।
मृत युवक के परिजनो को सरकारी मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सुरदा रेलवे क्रॉसिंग को जाम कर दिया. जिससे घाटशिला, मुसाबनी एवं जादुगोड़ा की ओर जानेवाले लोग तीन घंटे से भी अधिक समय तक जाम में फंसे रहे। ग्रामीणों की मांग थी कि जिला प्रशासन के प्रतिनिधि जब- तक वार्ता के लिए नहीं आते उनके द्वारा जाम नहीं हटाया जाएगा.
वार्ता के लिये पहुंचे मुसाबनी सीओ
घंटो के जाम रहने के बाद मुसाबनी के सी ओ विशालदीप खालको घटनास्थल पहुंचे। और परिवारिक सुरक्षा राशि के तौर पर मृतक के परजनो को दस हजार रूपया राशी दी। इसके बाद उन्होने अश्वासन दिया कि दस दिनों के अंदर सरकार की ओर से अन्य सुविधा की भी दिया जाएगा। लिखित आश्वासन मिलने पर ग्रामीणो ने सड़क पर से जाम हटाया।
