जमशेदपुर।
निर्वाचन आयोग द्वारा 20 सितंबर से प्रारंभ हो रहे मतदाता पंजीकरण अभियान के सहयोगार्थ भारतीय जनता पार्टी भी अपने स्तर से जनसहयोग अभियान चलाकर नए मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज करवाने की सहयोगी भूमिका में रहेगी,किंतु भारतीय जनता पार्टी ने इस दायित्व में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करने का निर्णय लिया है। संबंधित विषय को लेकर भाजपा ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय साकची में मंडलाध्यक्षों की बैठक सोमवार शाम आयोजित की गयी । बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने कई दिशा निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि अपनी राष्ट्रवादी नीतियों व विचारों से युवाओं को अवगत कराते हुए उन्हें भाजपा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। जिस क्रम में आगामी डेढ़ माह तक नए मतदाताओं को जोड़ने , स्थानांतरित होकर नए क्षेत्र में प्रवास कर रहे वोटरों के पता एवं अन्य त्रुटियों के परिवर्तन और सुधार हेतु भाजपा द्वारा विभिन्न मण्डलों में जनसहयोग अभियान संचालित किया जायेगा । इस क्रम में भाजपा कार्यकर्ता नज़दीकी बीएलओ से पूरी प्रक्रिया की जानकारी लेंगे और अपने स्तर से जनसंपर्क स्थापित कर बूथ स्तर तक सर्वप्रथम जागरूकता अभियान चलायेंगे । इसके पश्चात नए वोटरों को जोड़ने एवं अन्य सुधारों हेतु भाजपा मंडलाध्यक्ष अपने क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर जनसहयोग करेंगे । उन्होंने बताया कि मतदाता जागरुकता पंजीकरण अभियान के सहयोग हेतु भाजपा द्वारा आहूत जनसहयोग अभियान के माध्यम से पार्टी विचारों को नौजवानों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि विभिन्न मण्डलों में बूथ स्तर तक चलने वाले इस अभियान से हज़ारों युवा भाजपा से जुड़ेंगे जिससे पार्टी युवा-शक्ति से लैश होगी । बैठक के दौरान उन्होंने जानकारी देने के क्रम में बताया कि आगामी एक जनवरी तक 18 वर्ष की आयु पुरा करने वाले सभी युवाओं का नाम इस अभियान के तहत सूची से जोड़ना प्राथमिकता होगी । यह बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान है जिसके सफल क्रियान्वयन के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है,छात्र संघ चुनाव में सभी मंडल अध्यक्षो को दिशा निर्देश दिया गया है की सभी कमरकाश कर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के उम्मीदवारों को जिताने में अपनी अहम् भूमिका निभाये,इस दौरान मंडल अध्यक्ष में दिपु सिंह,नीरज सिंह,राजेश शव,निसार अहमद,चुन्नू भूमिज,सुरंजन राय,प्रोबिर चट्टर्जी,पप्पू मिश्रा,रूबी झा,रमेश नाग,श्रीराम प्रसाद,प्राकाश जोशी,पंकज सिन्हा,अभय चौबे,पिंटू सारंगी,मंटू चरण दत्ता,परेश दत्ता,जितेंद्र राय,राकेश राय,मौजूद थें ।
