
10 सितबंर को शहर आएगे नितीश कुमार

जमशेदपुर।
गोपाल मैदान मे 10 सितबंर को होने वाले करमा महोत्सव बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार शामील होगे।नितीश कुमार सेवा विमान से पटना से रांची आएगे रांची से सड़क मार्ग से सीधे जमशेदपुर पहुंचेगे। शहर के गोपाल मैदान मे होने वाले करमा महोत्सव मे वे भाग लेगे।उसके बाद वे सीधे रात्रीकालीन ट्रेन से पटना केलिए रवाना होगे। इस बात की जानकारी जद(यु) प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो और बिहार सरकार के ससंदीय कार्यमंत्री श्रवण कुमार ने सयुक्त रुप से सर्किट हाउस दी। इस दौरान दोनो नेताओ ने अनेक मुद्दो पर पत्रकारो से बातचीत की।वही इस महोत्सव मे नितीश कुमार केअलावे भाजपा के अर्जुन मुंडा केअलावे सासंद विघूत वरण महतो शमीह होगे।
गोपाल मैदान मे होगे कार्यक्रम
कुड़मी सेना के द्वारा आयोजित कड़मा महोत्सव का बिष्टुपुर के गोपाल मैदान मे होगा।यह महोत्सव प्रत्येक वर्ष होता है। इस करमा महोत्सव में पुरे कोल्हान के अलावे ओडीसा और पश्चिम बंगाल के कुरमी समुदाय के लोग भाग लेते है।
इस महोत्सव कोल्हान के सभी कुरमी नेता भाग लेते है। वही इस महोत्सव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए गोपाल मैदान मे पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है।ताकि बारिश होने पर भी कुड़मी महोत्सव मे शामील लोगो को किसी प्रकार का परेशानी न हो। कुरमी सेना के मुताबिक इस कार्यक्रम मे 10 हजार से ज्यादा लोग भाग लेने की संभवना है

