
जमशेदपुर।


मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज जमशेदपुर के कदमा में श्री गणेश पूजा महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होने पंडाल का उदघाटन कर भगवान विघ्नहर्ता श्री गणपति की विधिवत पूजा आराधना कर झारखण्ड राज्य की समृद्धि एवं सम्पन्नता की कामना की। इसके बाद मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम ने कहा कि गणपति से मैंने मांगा है कि इतना आर्शीवाद दें कि हम सूबे की बुराइयों को खत्म कर सके। उन्होने कहा कि भागवान गणपति उन्हे राज्य को विकास गति प्राप्त करने का आर्शीवाद दे।शहर मे भारी बारिश होने के बावजुद सी एम कदमा गणेश पूजा उत्सव मे भाग लिया। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे सीधे सोनारी एयर पोर्ट गए। वहां से हेली काप्टर के द्वारा रांची के लिए प्रस्थान कर गए।
पंडाल मे कार्यकर्ता के पास पिस्तौल बरामद
मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यक्रम में शामील होने केलिए कदमा भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपु सिह भी आए । वे लाईसेंसी रिवाल्वर लेकर जैसे ही पंडाल मे घुसे तो डीएसपी ने उनके रिवाल्वर को लेकर जाने से रोक दिया है। उन्हे डी एस पी ने कहा कि सी एम सुरक्षा की दृष्टि से रिवाल्वर ले जाने रोक लगा दी।
रिवाल्वर लाईसेसी था
इस सर्दभ मे डी एस पी ( सि टी) अनिमेश नथानी ने कहा कि सी एम का कार्यक्रम जैसे ही शुरु होने वाला था। पंडाल मे आने वाले लोगो की जांच की जा रही थी । जांच के क्रम मे दीपु सिह के कमर मे रिवाल्वर निकला। उसे ले कर जब्त कर कदमा थाना को सौप दिया गया। उन्होने सी एम की सुरक्षा मे सेंघमारी वाली घटना से इनकार किया। उन्होने कहां कि जांच मे पता चला कि दीपुसिह का वह लाईसेसी रिवाल्वर था।
दीपु सिहं ने अपने उपर लगे आरोप को निराधार बताया
कदमा गणेश पूजा पंडाल में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा में सेधमारी कि घटना को आधारहीन बताते हुए दीपू सिंह ने कहा कि बात को बेवजह हवा दी गई। उन्होने कहा कि मैं एक ब्यवसायी और राजनीति से जुड़ें होने के कारण अपनी लाईसेंसी रिवाल्वर अपने साथ रखता हुँ जो आज कार्यक्रम में उपस्थिति से पूर्व ही मुख्य द्वार पर मैंने सुरक्षा में तैनात पदाधिकारी को सौप दिया था.मेरे पास केवल उसका लेदर कभर था पर घर आने पर पता चला कि बिना वजह इस बात को इस तरह हवा दी गई. जो कही से उचित नही था।

