
जमशेदपुर।


भाजपा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में शहर के भाजपाजनों ने राँची में आयोजित पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ के पदभार ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया । इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी । भाजपा ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने आशा व्यक्त किया की सूबे में भाजपा की कमान श्री गिलुआ के हाथों में सौंपे जाने से कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है जिसका असर वर्ष 2019 के चुनावों में दिखेगा । उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में जनता स्पष्ट बहुमत की जनादेश प्रदान करेगी। इस दौरान अभिनंदन करने वालों में भाजपा नेता चंद्रशेखर मिश्रा,हलधर नारायण साह,अनिल सिंह,देवेन्द्र सिंह, राजकुमार सिंह,राजकुमार श्रीवास्तव,रमेश हांसदा,राजेश शुक्ला,रामनारायण शर्मा,हरेन्द्र पाण्डेय,कुलवंत सिंह बंटी ,भूपेंद्र सिंह,गुरदेव सिंह राजा समेत अन्य मौजूद थें ।

