जमशेदपुर-टाटा स्टील ने सर दोराबजी टाटा की 157वीं जयंती मनायी

165
AD POST

 

जमशेदपुर।

AD POST

टाटा स्टील ने कीनन स्टेडियम सर दोराबजी टाटा पार्क में सर दोराबजी टाटा की 157वीं जयंती मनायी। मुख्य अतिथि टाटा स्टील के एम डी टी वी नरेंद्रन  और विशिष्ट अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के प्रसाद, प्रेसिडेंट  आर रवि प्रसाद  ने पुष्प अर्पित उन्हें श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में श्री नरेंद्रन ने कि स्टील प्लांट और शहर के निर्माण के लिए अपने पिता के सपने को साकार करने के प्रति सर दोराबजी टाटा कटिबद्ध थे। टाटा ग्रुप ने उनके विचारों को कार्यों को आगे बढ़ा रहा है। ईमानदारी, एकता, दायित्व और मार्गदर्शन जैसे मूल्य ग्रुप के लोकाचार को प्रतिबिंबित करते हैं। कई तरीकों से सर दोराबजी टाटा इन मूल्यों के प्रतीक हैं। उन्होंने आगे कहा कि सर दोराबजी टाटा भारत में ओलंपिक एसोसिएशन के पहले अध्यक्ष थे। 1924 में पेरिस जाने वाले प्रथम दल को उन्होंने ही प्रायोजित किया था।

श्री रवि प्रसाद ने कहा कि सर दोराबजी टाटा ने जमशेदपुर शहर और स्टील प्लांट की स्थापना कर अपने पिता के वादों को पूरा किया। स्टील के उत्पादन के अलावा, उन्होंने खेलों, चैड़ी सड़कों के निर्माण और हरियाली को बढ़ावा दिया। उनके समय में ही आठ घंटे का कार्यकाल और ग्रेच्युटी का प्रावाधान आरंभ हुआ, जिसे बाद में पूरे विश्व के विभिन्न संस्थानों ने इसे अपनाया और लागू किया।

कार्यक्रम में काॅर्पोरेट सर्विसेज वीपी श्री सुनील भास्करन और स्टील मैन्युफैक्चरिंग वीपी सुधांशु पाठक, समेत टाटा ग्रुप कंपनियों के हेड, वरिष्ठ नागरिकों, कर्मचारियों और टाटा वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

 

 

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More