
उपायुक्त ने सीसीए के तहत की उक्त कार्रवाई


जमशेदपुर ।
उपायुक्त अमित कुमार ने वरीय पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर झारखण्ड अपराध नियंत्रण अधिनियम 2002 (अंगीकृत) के तहत् पूर्वी सिंहभूम जिले के 7 पेशेवर अपराधियों को 6 माह के लिए तड़ीपार/जिलाबदर तथा 8 अपराध कर्मियों को दैनिक हाजिरी का आदेश जारी किया। दैनिक हाजिरी का आदेश प्राप्त सभी 8 लोगों को पुलिस अधीक्षक नगर के कार्यालय में दैनिक उपस्थिति दर्ज करानी होगी। जिन 7 लोगों को जिला निष्कासन/तड़ीपार किया गया है उनमें स्वराज नरसिंह गागराई (थाना एमजीएम), जसबीर सिंह (थाना गोलमुरी), हरीश कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह (थाना साकची), सरकार गोप, सुरेश गोप, नरेश गोप (तीनों थाना बिरसानगर के) व जसबीर सिंह (थाना सिदगोड़ा) शामिल हैं। इसी तरह विजय तिर्की (थाना आजादनगर), अहमद राजा उर्फ मीठू (थाना आजादनगर), अमरदीप कुमार (थाना मानगो), ऋषि देव उर्फ बप्पा (थाना मानगो), सदाब आलम (थाना आजादनगर), रबी दास (सिदगोड़ा), नरेश दास (थाना सीतारामडेरा) तथा राज कुमार उर्फ काला को दैनिक उपस्थिति दर्ज करानी होगी। उपायुक्त द्वारा उक्त कार्रवाही जिले में शान्ति व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के उद्देेश्य से की गई है।
डी आई जी ने की बैठक
वही जिला की विधी व्यवस्था को देखते हुए कोल्हान के डी आई जी शंभु ठाकुर ने आज एस एस पी कार्यलय मे सारे पुलिस पदाधिकारीयो के साथ बैठक की।इस दौरान डी आई जी ने संभी पुलिस पदाधिकारीयो को अवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।बैठक मे एस एस पी अनुप टी मैथ्यु, सी टी एस पी प्रशांत आनन्द , के अलावे जिले के सारे डी एस पी शामील थे।

