रांची-झारखंड के हॉकी खिलाड़ी सिलवानुस डुंगडुंग को मिला ध्यानचंद अवार्ड|

74
AD POST

 

29 अगस्त, खेल दिवस के दिन राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित|

AD POST

रांची।

झारखंड के हॉकी खिलाड़ी सिलवानुस डुंगडुंग को केन्द्र सरकार खेल दिवस के दिन ध्यानचंद अवार्ड से नवाजेगी, इसकी औपचारिक घोषणा दिल्ली में कर दी गयी है| झारखंड के खेल मंत्री श्री अमर कुमार बाउरी ने सिलवानुस डुंगडुंग को मिलने वाले इस सम्मान के लिए उन्हे बधाई दी| माननीय मंत्री ने इस मौके पर कहा कि झारखंड ने हमेशा से देश को बेहतरीन हॉकी खिलाड़ी दिया है| हॉकी को बढ़ावा देने में सिलवानुस डुंगडुंग का बड़ा योगदान रहा है, वे आज भी पूरी सिद्दत से नए खिलाड़यों को प्रशिक्षित कर रहे है| झारखंड के युवा हॉकी खिलाड़ी उन्हे अपना प्रेरणा श्रोत मानते है| इस मौके पर उन्होंने 2016 के रियो ओलंपिक में देश को पदक दिलवाने वाले सभी खिलाड़यों को बधाई दी|

सिलवानुस डुंगडुंग 1980 के मॉस्को ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के अभिन्न अंग थे, और उन्होने भारत के गोल्ड मेडल जीतने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था|
[ मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने झारखंड के हॉकी खिलाड़ी सिलवानुस डुंगडुंग को ध्यानचंद अवार्ड मिलने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा इस सम्मान से झारखंड का मान पूरे देश में बढ़ा है। झारखण्ड की प्रतिभा को पुरस्कृत करने के लिए केंद्र सरकार का धन्यवाद। झारखंड ने हमेशा अच्छे खिलाड़ी दिए है। हमारा प्रयास है कि झारखंड से और भी खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आये, इसके लिए खेल यूनिवर्सिटी की शुरुआत की गई है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More