सरायकेला।
आदित्यपुर में विभिन्न स्थानों पर सोमवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह उल्लासपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर अलग-अलग स्थानों पर पारंपरिक तरीके से झंडोत्ताेलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। साथ ही आगंतुकों के बीच मिठाई का वितरण किया गया।1स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना परिसर में आयोजित किया गया। यहां परियोजना के प्रशासक ने झंडोत्ताेलन किया गया। इस मौके पर सुबोध शरण सहित अन्य लोग उपस्थित थे। वहीं एनआईटी, जमशेदपुर में संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. रामबाबू कुदाली ने ध्वजारोहण किया। वहीं, आयडा परिसर में सचिव हरि प्रसाद केसरी ने झंडा फहराया। आदित्यपुर नगर परिषद में नप अध्यक्ष राधा सांडिल्य ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर नप के उपाध्यक्ष विनोद कुमार श्रीवास्तव, पूर्व उपाध्यक्ष सह पार्षद पुरेन्द्र नारायण सिंह एवं कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव आदि उपस्थित थे।1आदित्यपुर थाना परिसर में थाना प्रभारी सह आरक्षी निरीक्षक अरविन्द कुमार ने ध्वजारोहण किया जबकि आरआईटी थाना परिसर में थाना प्रभारी सह आरक्षी निरीक्षक अमरजीत प्रसाद ने तिरंगा फहराया। आवास बोर्ड कार्यालय में कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और झंडे को सलामी दी। कुलुपटांगा बस्ती, आदित्यपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश सचिव अजय सिंह ने झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर वरीय कांग्रेस नेता कालीपद सोरेन, इंटक जिलाध्यक्ष लालबाबू सरदार, दिवाकर झा, संगीता प्रधान, झरना मन्ना, खिरोद सरदार, परितोष मंडल, श्यामली बनर्जी व रेवती देवी सरदार आदि उपस्थित थे। औद्योगिक क्षेत्र स्थित मां भवानी ऑटो कम्पोनेंट में कंपनी की चेयरमैन सुश्री तान्या सिंह ने झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश सचिव अजय सिंह, एके चौधरी, दिलीप गोराई, मनोहर महतो, गौतम सागर, विनोद वर्मा, महेश व मौसमी चटर्जी आदि उपस्थित थे।1इंडो डेनिश टूल रूम (आई़डीटीआर) में संस्थान के डीजीएम आशुतोष कुमार ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर रतन दास गुप्ता, ज्योति रजक व पंकज कुमार आदि उपस्थित थे। एस टाईप कॉलोनी स्थित कौशल्या मार्केट में भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह उर्फ बबुआ सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। नागरिक समन्वय समिति द्वारा प्रसिद्ध टावर, आदित्यपुर में आहूत कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष प्रसिद्ध नारायण सिंह ने झंडोत्तोलन किया। उधर, मांझी टोला बस्ती, आदित्यपुर के चांदनी चौक स्थित कोल्हान मानवाधिकार संगठन (कोमासं) के कार्यालय में संरक्षक एसके शर्मा ने ध्वजारोहण यिा। इस मौके पर जीएन सिंह, विजय वासिनी पांडेय, अनिल कुमार, उषा पांडेय, सविता जैन, सीमा जायसवाल व वकील सिंह आदि उपस्थित थे। 1वहीं, मांझी टोला बस्ती स्थित श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में चेयरमैन सुखदेव महतो ने झंडोत्तोलन किया। आदित्यपुर रजक समाज के कार्यालय में अध्यक्ष सीताराम रजक ने झंडारोहण किया। इस मौके पर समाज के सचिव दुर्गाराम बैठा, सदेश रजक, पिंटू रजक, लाल रजक, नगीना रजक, कौशल कुमार, गुड्डू रजक, नरेश रजक, सोनू रजक, महेन्द्र रजक, राजेन्द्र रजक व लखन रजक आदि उपस्थित थे। आदित्या इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एआईटी) परिसर में संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. बी. कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। साथ ही संस्थान की भावी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। इस मौके पर सुजय कुमार व प्रियंका कुमार आदि उपस्थित थे। तेली समाज कल्याण समिति के मानगो स्थित कार्यालय में समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष प्रफुल्ल चन्द्र गोराई ने झंडारोहण किया। इस मौके पर सुनील गोराई, सोमित गोराई व रामू गोराई आदि उपस्थित थे।1नीमडीह में भी मना आजादी का पर्व1नीमडीह : नीमडीह प्रखंड के सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। नीमडीह प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रमुख असित पातर सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। साथ ही सीएचसी में केसी मुंडा व नीमडीह थाना में थाना प्रभारी टीपी कुशवाहा ने झंडोत्तोलन किया। प्रखंड संकुल संसाधन केन्द्र में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एल. ठाकुर ने और पंचायत भवन में मुखिया ने झंडोत्ताेलन किया। सुबह के समय प्रभातफेरी निकाली गई।1पटमदा-बोड़ाम में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस1पटमदा : पटमदा-बोड़ाम में आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पटमदा प्रखंड परिसर मे प्रमुख, बीडीओ सच्चिदानंद महतो, सीओ, सीडीपीओ मेविस मुंडु, पीएचसी में चिकित्सा प्रभारी डॉ. समीर कुमार, लैम्पस मे मोहन बास्के, पशु चिकित्सालय मे डॉ. वाईपी सिंह, पटमदा थाना में थाना प्रभारी महेन्द्र करमाली, कमलपुर प्रभारी अवधेश कुमार एवं वीणापानी विद्या मंदिर में विश्वनाथ त्रिपाठी ने झंडोत्ताेलन किया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम गप्रस्तुत किया। वरीं गोबरघुसी के साउथ प्वाइंट, जाल्ला इंटर व डिग्री कॉलेज, बोड़ाम प्रखंड में प्रमुख मेनका किस्कु व बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वहीं सभी पंचायतों, सरकारी व गैरसरकारी कार्यालयों, स्कूलों, बेलटांड़ टेम्पो चालक संघ कार्यालय, बोड़ाम एसपीओ, मजदूर संघ कार्यालय, आधार कार्ड केन्द्र में संघ के संयोजक महावीर महतो ने झंडोत्तोलन किया। बोड़ाम थाना में थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने झंडा फहराया।1चांडिल में उत्साह से मनाया गया