
जमशेदपुर।

जेल मे सजा काट रहे कैदियो के साथ साथ परिजनो के लिए खुशखबरी । अब कैदियो के परिजनो को बंदी से मुलाकात करने के लिए जेल गेट मे खड़ा हो कर इंतजार नही करना पड़ेगा। क्योकि घाघीडीह जेल मे ई मुलाकत सेवा की शुभारंभ कर दियै गया है। अब कैदियो के परिजन ई मुलाकात सेवा के माध्यम से एक दुसरे से भेट कर सकते है। बस इसके लिए परिजनो को नजदीक के प्रज्ञा केन्द्र जाना होगा। इस सर्दभ मे जेल प्रबंधन के द्वारा आदेश जारी कर दिया गया।
आदेश के मुताबिक किसी भी बंदी के परिजनो को जब बंदी से बात करना हो तो वे सीधे वे अपने नजदीक के प्रज्ञा केन्द्र जाए और वे वहा मौजुद कर्मचारी से सारी जानकारी दे। उसके बाद प्रज्ञा केन्द्र मे बैठा कर्मचारी जेल से ई मुलाकात के द्वारा जेल मे बंदी से बात करवा देगा। ये बाते सरकारी समय अनुसार किया जा सकता है।
हालाकि ये सेवा मे पूर्व मे भी शुरु किया गया था लेकिन प्रचार प्रसार के अभाव मे इस योजना को बंद हो गई थी।
Comments are closed.