
’भगवान बिरसा बाल पुस्तकालय’’ की हुई स्थापना

जमशेदपुर।
मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय के उपसमाहत्र्ता संजय कुमार ने विश्व आदिवासी दिवस पर अपने स्तर से पहल कर के पटमदा स्थित अनुसूचित जनजाति प्राथमिक आवासीय विद्यालय में बच्चों व शिक्षकों के ज्ञानवर्धन व मनोरंजन के लिए भगवान बिरसा बाल पुस्तकालय की शुरूआत की। आज से आरम्भ हुए उक्त पुस्तकालय में जिला सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय के सौजन्य से बाल उपयोगी विभिन्न पुस्तकें जिनमे अंगे्रजी व्याकरण, सामान्य ज्ञान, हिन्दी शब्द कोश, राज काॅमिक्स, कम्प्यूटर रेपिडेक्स कोर्स, एटलस, चम्पक आदि की तीस से अधिक पुस्तकंे उपलब्ध कराई गयीं। इस बाल पुस्तकालय में विभिन्न सामाजिक संगठनों से भी सहयोग स्वरूप बाल उपयोगी पुस्तकें भेंट करने को कहा जाएगा। पुस्तकालय के शुभारम्भ से पूर्व उक्त आवासीय विद्यालय में विधिवत रूप से विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। जिसमें चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित हुई, चित्रांकन में कक्षा पांच के दुनबो सबर को प्रथम, चेतन सबर को द्वितीय तथा बबलू सबर को तृतीय स्थान मिला। प्रथम सात स्थान तक रहे सभी बच्चों को पुरस्कार स्वरूप पेंसिल बाॅक्स व सामान्य ज्ञान की पुस्तक प्रदान की गयीं। इसके बाद कक्षा दो के छात्र सोना सबर ने नागपुरी गाना ’’साईकिल से आया सनम, साईकिल से रे’’ सुनाया वहीं कक्षा तीन के ईश्वर टुडू ने संथाली गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। उप समाहत्र्ता संजय कुमार ने विश्व आदिवासी दिवस की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालने के बाद बच्चों की अभिरूचियों को जाना। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमलेन्दु राउत, वार्डन घनश्याम कर्मकार, सहायक शिक्षक गिरधारी महतो, दयामय बाउरी तथा जिला जन सम्पर्क कार्यालय के कर्मी भविष्य शर्मा व अनूप कुन्डू मौजूद थे।