
जमशेदपुर।
भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी मिलने के पश्चात आज पदभार ग्रहण के बाद नवमनोनीत भाजपा महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में जमशेदपुर के उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने शाहरागमन पर शनिवार को सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय का सोनारी विमानतल पर भव्य स्वागत किया । इस दौरान महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया तथा संगठन की ज़िम्मेदारी सौंपने हेतु आभार व्यक्त किया । इस दौरान हाथों में ‘ आभार ‘ तथा स्वागत की बैनर, पोस्टर लिए स्वागत को खड़े उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार नारेबाज़ी कर माननीय मुख्यमंत्री और मंत्री का अभिनंदन कर आभार प्रकट किया । कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए नारे ‘ रघुवर-सरयू जिंदाबाद ‘ तथा ‘ सेवा में है तैयार … आपका सेवक दिनेश कुमार ‘ ने भी कई मौकों पर उपस्थित लोगों का ध्यान खींचा । मौके पर मौजूद मीडिया के माध्यम से महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने विभिन्न मण्डलों के भाजपा कार्यकर्ताओं को कल माननीय मंत्री सरयू राय एवं सीएम रघुवर दास की गरिमामयी उपस्थिति में दलमा में आयोजित वृहत वृक्षारोपण अभियान के मौके पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थिति दर्ज़ कराने का आह्वाहन किया । साथ हीं महानगर अध्यक्ष के रूप में संगठन द्वारा मिली ज़िम्मेदारी हेतु वरीय नेताओं और युवा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार भी व्यक्त किया । एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में से विशेष रूप से महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार , चंद्र शेखर मिश्रा , हलधर नारायण शाह , मुकुल मिश्रा , नंदजी प्रसाद , पवन अग्रवाल , योगेश मल्होत्रा,गुरदेव सिंह राजा,राजेश सिंह बम,प्रदीप महतो,समेत हज़ारों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें ।

