गम्हरिया


—–
लाल बहादूर शास्त्री मध्य विद्यालय, गम्हरिया में चित्रगुप्त महापरिवार की ओर से सुभाष चन्द्र बोस की 119वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर सर्वप्रथम महापरिवार के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ0 मनोज कुमार व विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डाॅ0 कुमार ने नेताजी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को इससे सीख लेने की सलाह दिया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों के बीत्र टाॅफी वितरण किया गया। इस मौके पर चित्रगुप्त महापरिवार के बाल कृष्ण प्रसाद, अजीत कुमार वर्मा, अनिता सिन्हा, विद्या देवी समेत सभी शिक्षिकाएँ व बच्चे उपस्थित थे