जमशेदपुर। स्कूली शिक्षा तथा उच्च एवं तकनीकि शिक्षा मंत्री, श्रीमती ने कहा कि अब ग्रामीण ही तय करें कि पंचायत एवं गांव में कहाँ तालाब, चेकडैम, नाली, रोड, विद्यालय, उप स्वास्थ्य केन्द्र, पार्क आदि चाहिए ताकि सरकार आपके द्वारा चयनित योजनाओं को अमलीजामा पहना सके। वे आज योजना बनाओं अभियान के तहत जमशेदपुर जिले के पटमदा प्रखण्ड अन्तर्गत दिग्गी पंचायत के ग्रामीणों को संबोधित कर रही थीं।
श्रीमती नीरा यादव ने ग्रामीणों द्वारा दिये गये सुझावों को सुना। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिल जुलकर काम करना है ताकि झारखण्ड को विकसित राज्य की श्रेणी में खड़ा हो सके।
इस अवसर पर जिले के उप विकास आयुक्त, श्री बिनोद कुमार, डी0आर0डी0ए0 निदेशक, श्रीमती रंजना मिश्रा, योजना पदाधिकारी, श्री अबरार, तथा अन्य पदाधिकारीगण एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।स्कूली शिक्षा तथा उच्च एवं तकनीकि शिक्षा मंत्री, श्रीमती नीरा यादव ने आज रेड काॅस भवन, जमशेदपुर में आयोजित झारखण्ड के आन्दोलनकारी सम्मान समारोह में कहा कि झारखण्ड आन्दोलनकारियों को जितना भी सम्मान दिया जाये वो कम है। हम सब उनके श्रृणी है। इस अवसर पर उन्होंने 297 झारखण्ड आन्दोलनकारियों को सम्मानित किया एवं प्रशस्ति पत्र दिया।
श्रीमती यादव ने कहा कि झारखण्ड का विकास तभी हो सकता है जब हम एवं हमारे बच्चे शिक्षित होंगे। उन्हांेने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहंुचाना हम सभी की जिम्मेदारी है तथा आप सभी से भी अनुरोध है कि आप लोगों को जागरूक कर योजनाओं के बारे में जानकारी देें, जिससे राज्य का विकास हो सके।
इस अवसर पर योजना बनाओं अभियान के बारे में जानकारी देते हुए श्रीमती नीरा यादव ने कहा कि पदाधिकारी अब ग्रामीणों के साथ बैठकर गांव की विकास की योजना बानाऐंगे।इस अवसर पर जिले के उपायुक्त, श्री अमिताभ कौशल, अपर उपायुक्त, श्री सुनील कुमार, अनुमण्डल दाधिकारी, श्री सूरज कुमार तथा अन्य पदाधिकारीगण एवं काफी संख्या में झारखण्ड आन्दोलनकारी उपस्थित थें।



