
जमशेदपुर।


बागबेड़ा पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर टाटानगर स्टेशन मे छापामारी कर एक काऱ से 65 किलो गांजा बरामद करने मे सफलता पाई है। पुलिस ने इस दौरान तीन लोगो को गिरफ्तार किया गया है।
इस सर्दभ मे एस पी ( सी टी) प्रशांत आनन्द ने बताया कि पुलिस को गुप्त सुचना मिली कि ओड़िसा से टोयटा के कोरोला कार से गांजा का एक बड़ी खेफ टाटानगर स्टेशन के पास पहुंची है और इस खेप को ओरी मोरी( मध्य प्रदेश )ले जाने की योजना है।उसी सुचना के आधार पर डीएस पी विमल कुमार के नेतृत्व मेंएक टीम गठन किया गया।और टाटानगर स्टेशन के पार्किग में निशानदेही पर छापामारी की गई। छापामारी के दौरान कार से दो एयर बैग बरामद किया गया। एय़र बैग के जाच के क्रम में करीब 60किलो गांजा बरामद किया गया।इस दौरान गांजा को ले जा रहे तीन लोगो को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ाये तीनो लोगो ने बताया कि वह गांजा ओडिसा से लाये है।और ट्रेन के रास्ते इसे मध्य प्रदेश ले जाएगे।
उन्होने कहा कि इस दौरान पुलिस ने एक टयोटा के कोरोला कार को भी जब्त किय़ा गया है।

