
ललन कुमार


शेखपुरा.। जिला समाहरणालय परिसर स्थित अनुमंडल कार्यालय परिसर इनदिनों बारिश के पानी के जलजमाव से घिरा है जिसके चलते आमलोंगो के साथ साथ सरकारी कर्मियों को आने जाने में भारी फजीहत उठानी पड़ रही है ।इतना ही नही अनुमंडल कार्यालय परिसर के बगल में स्थित रजिस्ट्री ऑफिस भी जलजमाव से अछूता नही है ।यहां भी रजिस्ट्री के काम से आने वाले लोंगों को परेशानी उठानी पड़ रही है ।इस जलजमाव वाले पानी से होकर लोंगों को गुजरना पड़ रहा है ।लेकिन जिला प्रशासन के द्वारा जलजमाव से मुक्ति के लिए कोई मुकम्मल व्यवस्था नही की गयी है ।अभी तो बारिस की शुरुआत है ।पूरा बरसात का मौसम बाकी है ।इसीसे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आगे क्या हो सकता है ।वहीँ समाजिक कार्यकर्ता जदयू नेता सुरेन्द्र राउत ने कहा कि और सभी काम के लिए जिला प्रशासन के पास फंड है और अनुमंडल परिसर में पानी निकास के लिए फंड नही है ।ये तो नगर परिसद का काम है । एकबार फोन पर नगर परिसद को कह दिया जाय तो वह जलजमाव से निजात दिला सकता है।लेकिन पदाधिकारी नगर परिसद को भी आदेश नही दे सकता है ।सीधे तौर पर उनकी लापरवाही है ।जनता जलजमाव से परेशान होता रहे ।

