जमशेदपुर।
शहर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र मे बुधवार की रात चलती कार से अर्द्धनग्न अवस्था मे एक महिला को फेकने का मामला प्रकाश मे आया है। उक्त महिला को स्थानिय लोगो की मदद से टाटा मुख्य अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। वह अपना ससुराल सरायकेला जिला का कपाली बता रही है। पुलिस को दिए अपने बयान मे वह अपने को इसके लिए सास और ननद पर आरोप लगा रही है। फिलहाल पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है।
इस सर्दभ मे बताया जाता है कि सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के कोर्ट के पास एक पान दुकान के बगल मे एक महिला को लोगो ने अर्द्धनग्न अवस्था मे बेहोश पड़ा देखा। तत्काल उसको कपड़ा पहना कर पुलिस को उसकी सुचना दी गई। पुलिस ने उसे उठाकर टाटा मुख्य अस्पताल टी एम एच पहुंचाया। जहां होश आने पर उसने पुलिस को बताया कि उसे इस हालात मे उसकी सास, ननद और दो अन्य युवको ने पहुंचाया। उसने पुलिस को बताया कि उसकी शादी आजादनगर की रहने वाली थी उसकी शादी कपाली के गौसनगर मे हुई थी।शादी के बाद पति द्वारा अन्य दोस्तो के साथ सबंध बनाने को लेकर दबाब दिया जाने लगा। तंग आकर उसने अपने पति को छोड़कर मायका मे आकर रहने लगी। बुधवार को इसी मामले को लेकर वह अपने वकील से मिलने जमशेदपुर कोर्ट गई थी। इसी दौरान मेरे ननद ने जुबली पार्क समझौता करने के उद्देश्य से बुलाया । लेकिन वहां मुझे घोखा से कार बैठाकर कार के अंदर मारपीट की गई। उनके साथ आए दो युवको ने मेरे साथ छेड़छाड की और मेरे कपड़े उतार दिये गए।मुझे एक सुनसान स्थान पर जाकर फेक कर भाग गए। इसके बाद मै बेहोश हो गई । जब होश आई तो अपने को टाटा मुख्य अस्पताल मे पाई।
वही इस सर्दभ मे डी एस पी ( हेडक्लवाटर-2) के एन मिश्रा ने बताया कि अभी तक जो घटना मे जांच का सामने आय़ा है कि इस घटना को अंजाम उसके सास और ननद ने मिलकर किया है। उनलोगो के उद्देश्य सा था कि अगर उसे इस प्रकार फेका जाएगा तो जिससे उसकी मौत हो जाएगी लोग समझगे कि उसकी बलात्कार कर हत्या कर दी गई है। वैसे मामला जांच की जा रही है और आरोपी सास- ननद की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापामारी की जा रही है।



