जमशेदपुर। रविवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा समा्रट राहुल गांधी जी का 46वां जन्मदिन के शुभ अवसर पर युवा संदेश यात्रा (रोड़ शो) साकची, गोलमुरी, एग्रिको और भालूबासा क्षेत्र में जमशेदपुर लोकसभा युवा कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में निकाली गयी। जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र झा ने साकची आमबगान से युवा संदेश यात्रा को झंडा दिखाकर रवाना किया। युवा कांग्रेसियों ने मोटर साइकिल जुलूस निकाल शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर युवा सम्राट राहुल गांधी के विचारों को जनता के समक्ष रखने का काम किया। जुलूस में 100 से अधिक मोटर साइकिल पर काग्रेसी शामिल थे। जुलूस साकची शहीद चैक पर पहुॅचकर नुकक्ड़ सभा में तब्दील हो गया।
नुकक्ड़ सभा को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष राकेश साहू ने कहा कि दो वर्ष नरेन्द्र मोदी सरकार के पुरा होने पर भाजपा विकास पर्व के नाम पर जनता का पैसा बार्बद कर रही हैं। केन्द्र में मोदी और झारखंड में रघुवर सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए राकेश ने आगे कहा कि आज देश को युवा समा्रट राहुल गांधी के नेतृत्व की आवश्यकता हैं। राहुल गांधी ही देश को नया दिशा दे सकते हैं। 2019 में राहुल गांधी के नेतृत्व में ही देश की सरकार बनेगी।
इस मौके पर प्रमुख रूप से चन्द्रभान प्रसाद, प्रिंस सिंह, ज्योति मिश्रा, अखलेश मिश्रा, संजय घोष, ज्योति दास, संजय यादव, कमलेश यादव, बबलु गुप्ता, संतोष पाल, मुकेश यादव, बजरंग यादव, लक्षमण यादव, गौतम साहू, राहुल साहू, नीरज सिंह, राहुल गौस्वामी, कृष्णा यादव तथा रोहित शर्मा आदि शामिल